{"_id":"5ddbb5d38ebc3e548e42fb3f","slug":"karlmann-king-suv-is-most-expensive-suv-costliest-then-rolls-royce-cullinan-lamborghini-urus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है दुनिया की सबसे महंगी SUV, मजबूती के मामले में सेना का टैंक भी है फेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ये है दुनिया की सबसे महंगी SUV, मजबूती के मामले में सेना का टैंक भी है फेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 25 Nov 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karlmann King SUV Auto Show
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लग्जरी एसयूवी गाड़ियों की बात की जाए तो आप कितनी गाड़ियों के नाम जानते हैं। रॉल्स रॉयस कलीनन, बेंतले बेंताग्या या फिर Lamborghini Urus दुनिया की महंगी एसयूवी कारों में शामिल हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है। लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी कौन सी है। यकीनन इनमें से कोई नहीं है। गम बता रहे हैं आपको दुनिया की सबसे मंहगी एसयूवी और उसके फीचर्स के बारे में...
ट्रांसफॉर्म्स मूवी की प्रेरित
2 of 5
Karlmann King SUV On Road
- फोटो : karlmannking
दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी का नाम है Karlmann King SUV। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख ड़ॉलर यानी सात करोड़ है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका खास डिजाइन। ट्रांसफॉर्म्स मूवी की प्रेरित यह एसयूवी बाहर से डायमंड की तरह दिखाई देती है। इसमें एक तरफ दो दरवाजे और एक तरफ केवल एक ही दरवाजा दिया गया है।
लगती है स्टील्थ फाइटर जेट जैसी!
3 of 5
karlmann king SUV Black
- फोटो : motor1
डिजाइनर ने इस Karlmann King एसयूवी को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह दिखने में किसी स्टील्थ फाइटर जेट की तरह लगे। यहां तक कि इसकी पेंट स्कीम भी मैट ब्लेक दी गई है। वहीं यह फोर्ड एफ550 चैसिस पर बनी है। इस प्लेटफॉर्म की खासियत है कि आप इस पर किसी तरह की हैवी गाड़ी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बन सकती है बुलैट प्रूफ भी
4 of 5
karlmann king SUV Rear
- फोटो : karlmannking
वहीं Karlmann King एसयूवी को आसानी से कस्टमाइज्ड किया जा सकता है। खरीदारों की पसंद के मुताबिक इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलाव किए जा सकते हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर इसे बुलैट प्रूफ भी बनाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए अलग से कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
इसका वजन 5,896 किग्रा
5 of 5
karlmann king SUV Interior
- फोटो : karlmannking
Karlmann King में 6.8 लीटर का वी10 इंजन लगा है, जो 420 एचपी की पावर देता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 220 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है, जो इसके साइज के मुकाबले कहीं ज्यादा है। क्योंकि इसका वजन 5,896 किग्रा है। वहीं अगर भारत में कोई एअइस एसयूवी को खरीदता है तो टैक्स और ड्यूटी मिला कर इसकी कीमत 15 करोड़ के आसपास होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।