फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeep India: भारत में लॉन्च हुई जीप कंपास और मेरिडियन की नई ट्रेल एडिशन, जानें कीमतें और क्या है खास

Wed, 16 Jul 2025 03:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 03:01 PM IST
सार

Jeep India (जीप इंडिया) ने अपनी दो लोकप्रिय एसयूवी Compass (कंपास) और Meridian (मेरिडियन) का स्पेशल Trail Edition (ट्रेल एडिशन) भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों गाड़ियों में स्टाइलिंग को और शानदार बनाया गया है।

विज्ञापन
Jeep India Launches Compass and Meridian Trail Editions with Jeep Trust Ownership Program Know Details
Jeep Compass and Jeep Meridian Trail Edition - फोटो : Jeep India
Jeep India (जीप इंडिया) ने अपनी दो लोकप्रिय एसयूवी Compass (कंपास) और Meridian (मेरिडियन) का स्पेशल Trail Edition (ट्रेल एडिशन) भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों गाड़ियों में स्टाइलिंग को और शानदार बनाया गया है। नई Jeep Compass Trail Edition (जीप कंपास ट्रेल एडिशन) की कीमत करीब साढ़े 25 लाख रुपये से साढ़े 27 लाख रुपये के बीच है। जबकि Meridian Trail Edition (मेरिडियन ट्रेल एडिशन) की कीमत करीब सवा 31 लाख रुपये से सवा 37 लाख रुपये के बीच रखी गई है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए नए 'जीप ट्रस्ट' प्रोग्राम के तहत कुछ खास फायदे भी पेश किए हैं।


यह भी पढ़ें - HM: हिंदुस्तान मोटर्स का दावा- पश्चिम बंगाल सरकार ने गैरकानूनी तरीके से प्लांट पर किया कब्जा, राज्य ने कहा- खाली जमीन वापस ली
Jeep India Launches Compass and Meridian Trail Editions with Jeep Trust Ownership Program Know Details
Jeep Compass Trail Edition - फोटो : Jeep India
Jeep Compass Trail Edition: नया लुक और दमदार अंदाज
कंपास के इस स्पेशल एडिशन में बोनट और साइड्स पर खास डेकल दिए गए हैं। इसके ग्रिल पर मैट ब्लैक एक्सेंट और न्यूट्रल ग्रे फिनिश दी गई है, जो इसे खास बनाती है। ग्रिल रिंग्स, खिड़कियों की बॉर्डर, बैकलाइट मोल्डिंग, रूफ रेल, ORVMs, Jeep और Compass बैजिंग, रियर फेशिया - इन सभी में यह न्यूट्रल ग्रे फिनिश दिखाई देती है। इसके साथ ही रेड एक्सेंट के साथ फ्रंट लोअर फेशिया दिया गया है। गाड़ी की रग्ड लुक को ग्रेनाइट मैटालिक सैटिन ग्लॉस में 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स कंप्लीट करते हैं।

यह भी पढ़ें - Ola Electric: भारत के सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाले राज्य में ओला के 90% शोरूम हो जाएंगे बंद, जानें वजह
Jeep India Launches Compass and Meridian Trail Editions with Jeep Trust Ownership Program Know Details
Jeep Compass Trail Edition - फोटो : Jeep India
इसके केबिन की बात करें तो इसमें ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। जिसमें डैशबोर्ड पर इग्नाइट रेड मिड-बोल्स्टर और स्टीयरिंग, गियर बूट और सीट्स पर रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग है। डार्क कैम्फ्लाज थीम वाले ग्राफिक्स और Trail Edition ब्रांडेड ऑल-वेदर फ्लोर मैट्स इसकी यूनीक अपील को और बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें - Toll Tax: अब टू-लेन हाइवे पर घट सकता है टोल, सड़क निर्माण के दौरान मिलेगी राहत, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Jeep India Launches Compass and Meridian Trail Editions with Jeep Trust Ownership Program Know Details
Jeep Meridian Trail Edition - फोटो : Jeep India
Jeep Meridian Trail Edition: ऑफ-रोड लुक और स्पेशल इंटीरियर
Meridian Trail Edition में भी कंपास जैसे ही बदलाव किए गए हैं। लेकिन इसमें बोनट पर सिग्नेचर डेकल और Trail Edition बैजिंग दी गई है। इसकी रूफ को हाई-ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है। इसके एक्सटीरियर पर न्यूट्रल ग्रे एक्सेंट - ग्रिल, हेडलैंप सराउंड, रूफ रेल, रियर फेशिया, बैज और साइड क्लैडिंग पर दिए गए हैं। इसके अलावा, पियानो ब्लैक फिनिश - फॉग लैम्प सराउंड, खिड़की बॉर्डर, रियर लाइट बार मोल्डिंग, ORVMs और रियर फेशिया - इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। रेड फिनिश वाला फ्रंट फेशिया इसे रग्ड लुक देता है।

यह भी पढ़ें - Humid Smell in Car: कार के अंदर आती सीलन और बदबू से कैसे पाएं छुटकारा, जानें आसान और असरदार तरीके
विज्ञापन
Jeep India Launches Compass and Meridian Trail Editions with Jeep Trust Ownership Program Know Details
Jeep Meridian Trail Edition - फोटो : Jeep India
इंटीरियर में भी इसकी थीम को बरकरार रखते हुए हाई-कॉन्ट्रास्ट ब्लैक विनाइल इंटीरियर और रूबी रेड एक्सेंट दिए गए हैं। कैम्फ्लाज-थीम वाले डेकोरेशन, पियानो ब्लैक सेंट्रल कंसोल और मैचिंग स्पीकर सराउंड इसके प्रीमियम फील को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही रग्ड स्किड प्लेट्स, ट्रेल थीम वाले स्कफ प्लेट्स और ब्लैक आउट ORVMs इसके एडवेंचरस लुक को कंप्लीट करते हैं। 

यह भी पढ़ें - Tesla Owners in India: भारत में लॉन्च भले अब हुई, लेकिन इन चार लोगों के गैराज में पहले से खड़ी है टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed