फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ola Electric's 90 Per cent Stores in Maharashtra Face Closure Know Details

Ola: भारत के सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाले राज्य में ओला के 90% शोरूम हो जाएंगे बंद, जानें वजह

Wed, 16 Jul 2025 12:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 12:13 PM IST
सार

महाराष्ट्र, जो देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाला राज्य है, वहां ओला इलेक्ट्रिक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कंपनी के लगभग 450 शोरूम महाराष्ट्र में हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत शोरूम अब बंद होने की कगार पर हैं।

विज्ञापन
Ola Electric's 90 Per cent Stores in Maharashtra Face Closure Know Details
Ola Electric Scooter - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र, जो देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाला राज्य है, वहां ओला इलेक्ट्रिक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कंपनी के लगभग 450 शोरूम महाराष्ट्र में हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत शोरूम अब बंद होने की कगार पर हैं। ये वही ओला इलेक्ट्रिक है जिसने कभी देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में नंबर-1 की कुर्सी संभाली थी, लेकिन अब टीवीएस और बजाज ऑटो के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। अगर ये शोरूम बंद होते हैं तो ना सिर्फ कंपनी की बिक्री को झटका लगेगा बल्कि देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में भी इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Toll Tax: अब टू-लेन हाइवे पर घट सकता है टोल, सड़क निर्माण के दौरान मिलेगी राहत, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन

बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के कारण कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने ओला इलेक्ट्रिक के इन शोरूम्स पर कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि इनके पास जरूरी ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं है। ये सर्टिफिकेट होना जरूरी है ताकि शोरूम में बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहन रखे और बेचे जा सकें। पहले से ही सर्विस नेटवर्क की कमी और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी परेशानियों से जूझ रही ओला इलेक्ट्रिक के लिए यह एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Humid Smell in Car: कार के अंदर आती सीलन और बदबू से कैसे पाएं छुटकारा, जानें आसान और असरदार तरीके
विज्ञापन

जांच में सामने आया बड़ा खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जुलाई को महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने राज्य के परिवहन मंत्री के कार्यालय को जानकारी दी कि क्षेत्रीय अधिकारियों ने उन शोरूम्स के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनके पास जरूरी ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं थे। विभाग की चिट्ठी में कहा गया, "432 शोरूम्स की जांच में सिर्फ 44 के पास ट्रेड सर्टिफिकेट पाए गए, जबकि 388 शोरूम्स बिना सर्टिफिकेट के चल रहे थे और इन्हें बंद कर दिया गया।" 

वहीं, ओला इलेक्ट्रिक ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महाराष्ट्र से जुड़े ये दावे 'गलत और बेबुनियाद' हैं। हालांकि कंपनी ने ये भी कहा कि वह महाराष्ट्र सरकार से इस मुद्दे को सुलझाने के लिए लगातार बातचीत कर रही है।

यह भी पढ़ें - Tesla Owners in India: भारत में लॉन्च भले अब हुई, लेकिन इन चार लोगों के गैराज में पहले से खड़ी है टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ईवी बिक्री, ओला को लगेगा तगड़ा झटका
महाराष्ट्र में बीते वित्तीय वर्ष में करीब 2,12,000 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो देश में किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा है। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले साल कुल 3,44,000 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिनमें से 12 प्रतिशत बिक्री सिर्फ महाराष्ट्र से हुई। ऐसे में अगर राज्य में उसके 90 प्रतिशत शोरूम बंद होते हैं तो कंपनी को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें - FASTag: अगर आप किसी दूसरे का फास्टैग अपनी कार में लगा रहे हैं, तो संभल जाएं, नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना

पहले भी विवादों में घिरी रही है ओला इलेक्ट्रिक
यह पहली बार नहीं है जब ओला इलेक्ट्रिक किसी विवाद में फंसी हो। इससे पहले भी कंपनी को अपने आफ्टर-सेल्स सर्विस को लेकर ग्राहकों की कई शिकायतों का सामना करना पड़ा है। साथ ही, इसके Ola S1 स्कूटर की क्वालिटी को लेकर भी कंपनी की काफी आलोचना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें - VinFast India: विनफास्ट VF7 और VF6 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू, अगस्त में होगी लॉन्चिंग, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Kia Carens Clavis EV: किआ कैरेंस क्लैविस ईवी हुई भारत में लॉन्च, 490 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed