{"_id":"68766c9440a72e962b0fc43d","slug":"how-to-remove-humid-smell-from-car-car-tips-and-tricks-in-hindi-2025-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Humid Smell in Car: कार के अंदर आती सीलन और बदबू से कैसे पाएं छुटकारा, जानें आसान और असरदार तरीके","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Humid Smell in Car: कार के अंदर आती सीलन और बदबू से कैसे पाएं छुटकारा, जानें आसान और असरदार तरीके
Tue, 15 Jul 2025 08:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 15 Jul 2025 08:28 PM IST
सार
सीलन की वजह से सिर्फ खिड़कियां धुंधली नहीं होतीं, बल्कि धीरे-धीरे इससे कार के इंटीरियर को भी नुकसान हो सकता है। सीलन की वजह से कार में फफूंदी लग सकती है और बदबू भी आने लगती है। लेकिन चिंता की जरूरत नहीं। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इस परेशानी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
Representative Image
- फोटो : Jeep India
बरसात के मौसम में जब आप कार में बैठते हैं और आपका सामना होता है धुंधली खिड़कियों, भीगी सीटों और अंदर फैली सीलन वाली हवा से। तो ये अनुभव किसी का भी मूड खराब कर सकता है। बारिश, नमी या गीले जूतों की वजह से कार के अंदर सीलन जमना आम बात है। लेकिन यही नमी कई बार ड्राइविंग को भी असुरक्षित बना देती है।
Car AC Tips
- फोटो : Freepik
कार का डिफॉगर और एसी करें ऑन, धुंध का सबसे आसान इलाज
अगर आपकी कार की खिड़कियां बार-बार धुंधली हो रही हैं, तो तुरंत डिफॉगर या फ्रंट और रियर डिमिस्टर चालू करें। इसके साथ कार का एयर कंडीशनर भी ऑन करें, चाहे सर्दी हो या गर्मी। AC हवा से नमी खींचता है, जिससे शीशे जल्दी साफ होते हैं और आपको ड्राइविंग में परेशानी नहीं होती।
यह भी पढ़ें - FASTag: अगर आप किसी दूसरे का फास्टैग अपनी कार में लगा रहे हैं, तो संभल जाएं, नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना

Car Windshield Fog
- फोटो : Freepik
सिलिका जेल या डीह्यूमिडिफायर बैग का इस्तेमाल करें
जैसे आप जूतों के डिब्बे में मिलने वाले सिलिका जेल पैकेट्स देखते हैं, वैसे ही इन्हें आप कार में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें सीट के नीचे या डैशबोर्ड पर रखें — ये कार के अंदर की अतिरिक्त नमी को सोख लेते हैं। चाहें तो खासतौर पर कार के लिए बनाए गए डीह्यूमिडिफायर बैग भी बाजार में मिल जाते हैं, जो बरसात में बहुत फायदेमंद रहते हैं।
यह भी पढ़ें - VinFast India: विनफास्ट VF7 और VF6 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू, अगस्त में होगी लॉन्चिंग, जानें डिटेल्स

Car Driving Tips
- फोटो : Freepik
जब मौका मिले, कार को हवा लगवाएं
जैसे ही मौसम साफ हो या धूप निकले, कार के दरवाजे और खिड़कियां थोड़ी देर के लिए खोल दें। इससे ताजा हवा अंदर जाएगी और जमा हुई नमी बाहर निकल जाएगी। अगर मुमकिन हो तो कार को धूप में पार्क करें। इससे कार का इंटीरियर प्राकृतिक रूप से सूख जाएगा और बदबू भी दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें - Kia Carens Clavis EV: किआ कैरेंस क्लैविस ईवी हुई भारत में लॉन्च, 490 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

car windshield
- फोटो : Freepik
भीगी चीजें तुरंत कार से बाहर करें
भीगे हुए छाते, जूते या मैट - ये सब नमी लाने के सबसे बड़े कारण हैं। कार में बैठने से पहले जूतों से पानी झाड़ लें और अगर मैट्स या टॉवल भीग गए हों तो उन्हें तुरंत बाहर निकालकर सूखने के लिए रख दें। कार को साफ और व्यवस्थित रखने से सीलन जमा होने की गुंजाइश भी कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Car Safety: अगर परिवार की सुरक्षा है आपकी प्राथमिकता, तो इन 5 कारों से बनाएं दूरी, GNCAP ने दी बेहद कम रेटिंग