फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeep Compass SUV: जीप इंडिया ने कंपास एसयूवी के बढ़ाए दाम, जानें नई कीमतें, इन कारों को देती है टक्कर

Fri, 08 Jul 2022 08:54 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 08:54 AM IST
सार

Jeep India (जीप इंडिया) ने अपनी Compass (कंपास) एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 

विज्ञापन
Jeep India increases Price of Jeep Compass SUV in India jeep compass price hike 2022 jeep compass price increase 2022 jeep compass price hike july 2022
Jeep Compass - फोटो : For Reference Only
Jeep Compass SUV Price Hike: Jeep India (जीप इंडिया) ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Compass (कंपास) की कीमतों में 35,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। पिछले तीन महीनों में इस मॉडल की कीमतों में दूसरी बार इजाफा किया गया है। Sport 2.0 (स्पोर्ट 2.0) डीजल वर्जन को छोड़कर सभी वैरिएंट के लिए कंपास की कीमतों में 35,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अमेरिका-आधारित कार निर्माता द्वारा अपनी फ्लैगशिप एसयूवी पर साल की शुरुआत के बाद से दूसरी बार कीमत बढ़ोतरी की गई है। अप्रैल में जीप इंडिया ने कंपास एसयूवी की कीमत में 25,000 रुपये की बढ़ोतरी की थी।
Jeep India increases Price of Jeep Compass SUV in India jeep compass price hike 2022 jeep compass price increase 2022 jeep compass price hike july 2022
Jeep Compass Diesel Automatic - फोटो : Jeep Compass
इंजन और पावर
जीप ने भारत में पहली बार 2017 में कंपास एसयूवी लॉन्च की थी। यह फिलहाल पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। पांच ट्रिम्स में मिलने वाली कंपास एसयूवी या तो 1.4-लीटर पेट्रोल इंजन या 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। Trailhawk 4X4 (ट्रेलहॉक 4X4) मॉडल, जो 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ डीजल यूनिट के साथ आती है। यह  कार अधिकतम 168 bhp का पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
Jeep India increases Price of Jeep Compass SUV in India jeep compass price hike 2022 jeep compass price increase 2022 jeep compass price hike july 2022
Jeep Compass Hardik Pandya - फोटो : Social Media
कितनी है नई कीमत
लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी के अनुसार, जीप कंपास एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत अब 18.39 लाख रुपये से शुरू होती है। यह टॉप-स्पेक ट्रेलहॉक वैरिएंट के लिए 31.32 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jeep India increases Price of Jeep Compass SUV in India jeep compass price hike 2022 jeep compass price increase 2022 jeep compass price hike july 2022
Jeep Compass Night Eagle Edition SUV - फोटो : Jeep India
Night Eagle वैरिएंट
इस साल की शुरुआत में, जीप ने कंपास एसयूवी का Night Eagle (नाइट ईगल) वैरिएंट भी लॉन्च किया था। पेट्रोल और डीजल दोनों में उपलब्ध, कंपास के 4X2 नाइट ईगल वैरिएंट की कीमत 22.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस वैरिएंट को 2.0-लीटर मल्टीजेट टर्बो डीजल इंजन के विकल्प के साथ पेश किया गया है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ 1.4-लीटर मल्टीएयर टर्बो पेट्रोल के साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। 
विज्ञापन
Jeep India increases Price of Jeep Compass SUV in India jeep compass price hike 2022 jeep compass price increase 2022 jeep compass price hike july 2022
Jeep Compass BS6 - फोटो : Jeep
मुकाबला
भारतीय बाजार में Jeep Compass SUV का मुकाबला प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में है, जहां यह Hyundai Tucson, Citroen C5 Aircross, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tiguan जैसी कारों को टक्कर देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed