देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय एसयूवी Scorpio (स्कॉर्पियो) के न्यू जेनरेशन मॉडल Mahindra Scorpio-N (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) को लॉन्च किया है। महिंद्रा की इस कार की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हो रही है। आकर्षक लुक और दमदार फीचर के साथ पेश की गई इस एसयूवी को लेकर भारतीयों के साथ पाकिस्तान के लोगों में भी जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है। लेटेस्ट अपडेट के साथ, स्कॉर्पियो-एन को पहले की तुलना में ज्यादा मैच्योर और इवोल्यूशनरी डिजाइन दिया गया है, जिससे यह एक और ज्यादा मॉडर्न वाहन बन गया। नए एस्थेटिक लुक के अलावा, स्कॉर्पियो-एन में कई नए फीचर्स और मैकेनिकल बदलाव भी किया गया है।
2 of 7
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
कहा जा सकता है कि नया मॉडल अपने आउटगोइंग मॉडल से कई मायनों में काफी शानदार है और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही है। पब्लिक रिएक्शन यूट्यूब चैनल 'पॉपकॉर्न' पर अपलोड किए गए एक वीडियो में नए स्कॉर्पियो-एन पर पाकिस्तान के लोगों की प्रतिक्रिया को दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि ज्यादातर लोग नई एसयूवी के डिजाइन और लुक की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ ने इसकी तुलना टोयोटा फॉर्च्यूनर से भी की है, जो एक हायर सेगमेंट में आती है। कुछ ने यहां तक कहा कि यह 'फॉर्च्यूनर से बेहतर' है।
3 of 7
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
वाहन की अपेक्षित कीमत के बारे में पूछे जाने पर, ज्यादातर लोगों ने PKR 80 लाख से PKR 1 करोड़ के बीच में बताया। और लोग तब आश्चर्यचकित रह गए जब यूट्यूब चैनल के एंकर ने कहा कि भारत में इसकी कीमत 15 लाख रुपये है। हालाँकि, एक्सचेंज रेट को जोड़ कर कीमत नहीं बताई गई, क्योंकि भारतीय रुपये का मूल्य बहुत ज्यादा है। मौजूदा विनिमय दरों के अनुसार, 1 भारतीय रुपया 2.59 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है, जिससे स्कॉर्पियो बेस ट्रिम की लागत PKR 31 लाख है।
4 of 7
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
जो भी हो, स्कॉर्पियो-एन न सिर्फ भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर दिल जीतने में कामयाब रही है और यह सिर्फ यह दिखाता है कि नई स्कॉर्पियो-एन स्कॉर्पियो की फैमिली लाइन में एक दमदार कार के रूप में सामने आई है जो अपनी श्रेणी में काफी लोकप्रिय एसयूवी है।
5 of 7
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
हाल ही में महिंद्रा ने कार की कीमत का एलान किया था जो Z2 पेट्रोल एमटी वैरिएंट के लिए 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसकी कीमत Z8 एल डीजल एमटी वैरिएंट के लिए 19.49 लाख रुपये तक जाती है। यह SUV डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन विकल्पों में पांच ट्रिम ऑप्शन- Z2, Z4, Z6, Z8, और Z8L में उपलब्ध है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि ये इंट्रोडक्टरी कीमतें पहली 25,000 बुकिंग के लिए लागू होंगे। यानी इसके बाद इसकी कीमत में इजाफा किया जा सकता है।