फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

China: मित्सुबिशी मोटर्स चीन में बंद करेगी उत्पादन, दुनिया के शीर्ष ऑटो बाजार से इसलिए निकल रही हैं कंपनियां

Wed, 25 Oct 2023 08:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
Japan's Mitsubishi Motors to end production of its cars at its joint venture in China
Guangzhou Auto Show - फोटो : For Reference Only
जापान की Mitsubishi Motors (मित्सुबिशी मोटर्स) ने कहा कि वह चीन में अपने जॉइन्ट वेंचर में अपनी कारों का उत्पादन बंद कर देगी। इसके साथ ही कंपनी यूनिट में अपनी हिस्सेदारी अपने चीनी साझेदार को ट्रांसफर कर देगी। इसके साथ ही मित्सुबिशी मोटर्स दुनिया के शीर्ष ऑटो बाजार में अपने परिचालन में कटौती करने वाली लेटेस्ट विदेशी वाहन निर्माता बन जाएगी। जापानी कार निर्माता का यह फैसला चीन में भयंकर प्राइस कॉम्पीटिशन (कीमत प्रतिस्पर्धा) के बीच आया है। जिसके कारण ह्यूंदै मोटर और स्टेलंटिस जैसे ग्लोबल वाहन निर्माताओं ने अपने व्यवसायों का पुनर्गठन करके लागत कम करने के लिए कदम उठाए हैं।
Japan's Mitsubishi Motors to end production of its cars at its joint venture in China
Mitsubishi Car - फोटो : Mitsubishi
मित्सुबिशी मोटर्स ने मंगलवार को अलग से कहा कि वह फ्रांसीसी समकक्ष रेनो की नई इलेक्ट्रिक वाहन यूनिट में 200 मिलियन यूरो (214 मिलियन डॉलर) तक का निवेश करेगी। क्योंकि वह यूरोप और अन्य बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। जापानी वाहन निर्माता ने 2012 में गुआंगजौ ऑटोमोबाइल ग्रुप (जीएसी) और ट्रेडिंग हाउस मित्सुबिशी कॉर्प के साथ चीन में अपना जॉइन्ट वेंचर स्थापित किया था। 
Japan's Mitsubishi Motors to end production of its cars at its joint venture in China
Guangzhou Auto Show - फोटो : For Reference Only
जापानी वाहन निर्माता ने कहा कि जॉइन्ट वेंचर में मित्सुबिशी मोटर्स और मित्सुबिशी की हिस्सेदारी उनके चीनी साझेदार को ट्रांसफर होने के बाद, यह जीएसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी। जीएसी ने सोशल मीडिया वीचैट प्लेटफॉर्म पर एक अलग बयान में कहा, जॉइन्ट वेंचर प्लांट जून 2024 से जीएसी की एयोन कारों का उत्पादन शुरू कर देगा। जिससे ईवी ब्रांड को तब तक 600,000 यूनिट्स की कुल वार्षिक क्षमता हासिल करने में मदद मिलेगी। मित्सुबिशी मोटर्स चीन में पुनर्गठन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 24.3 बिलियन येन (162.40 मिलियन डॉलर) का विशेष घाटा दर्ज करेगी। इसने पूरे साल की कमाई के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Japan's Mitsubishi Motors to end production of its cars at its joint venture in China
Mitsubishi Car - फोटो : Mitsubishi
एम्पीयर में निवेश
मित्सुबिशी मोटर्स ने कहा कि वह रेनो के एम्पीयर ईवी व्यवसाय में अपने निवेश के साथ अपनी ईवी विकास तकनीक में सुधार करना चाहती है। फ्रांसीसी वाहन निर्माता इसे अगले साल शेयर बाजार में लिस्ट करना चाहता है। रेनो के चेयरमैन जीन-डोमिनिक सेनार्ड ने पेरिस में एक कार्यक्रम के मौके पर बोलते हुए कहा कि वह मित्सुबिशी के निवेश का स्वागत करते हैं और उन्हें हमेशा विश्वास था कि कंपनी एम्पीयर में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
Japan's Mitsubishi Motors to end production of its cars at its joint venture in China
Mitsubishi Car - फोटो : Mitsubishi
मित्सुबिशी ने एक बयान में कहा, "इस सहयोग के पहले कदम के रूप में, एम्पीयर यूरोपीय बाजार में OEM (मूल उपकरण निर्माता) आधार पर एक ईवी की आपूर्ति करेगा।" सेनार्ड ने कहा कि वह जापान की अपनी आगामी यात्रा के दौरान मित्सुबिशी के साथ ज्यादा विस्तार से बात करने का इरादा रखते हैं।

एम्पीयर में निवेश करने का फैसला मित्सुबिशी के साझेदारों, रेनो और निसान मोटर द्वारा जुलाई में एक पुनर्गठित गठबंधन को अंतिम रूप देने के बाद आया है। निसान ने पहले ही यूनिट में 600 मिलियन यूरो तक निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। जो एक रणनीतिक निवेशक होने और नई कंपनी में बोर्ड सीट हासिल करने के अनुरूप है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed