फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PUCC: इस राज्य में एक नवंबर से नहीं मिलेगा पीयूसीसी, पहले देना होगा बकाया टैक्स और जुर्माना

Wed, 25 Oct 2023 04:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
West Bengal government notification Vehicles with tax dues will not get PUCC Certificates from Nov 1
PUCC Certificates - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल सरकार की अधिसूचना के अनुसार, बकाया टैक्स और लंबित यातायात जुर्माना वाले वाहनों को 1 नवंबर से प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


राज्य परिवहन विभाग ने सभी ऑटो उत्सर्जन परीक्षण केंद्रों को यह सुनिश्चित करने के बाद ही वाहनों को पीयूसीसी जारी करने का निर्देश दिया है कि सभी बकाया चुका दिए गए हैं। 
West Bengal government notification Vehicles with tax dues will not get PUCC Certificates from Nov 1
PUCC Certificates - फोटो : अमर उजाला
वाहन मालिकों को पीयूसी प्रमाणपत्र हासिल करने से पहले सभी बकाया टैक्स और जुर्माने का भुगतान करना होगा। नए नियम के अनुसार, यदि टैक्स और जुर्माना नहीं चुकाया जाता है, तो उस वाहन को पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा। इसके अलावा, राज्य सरकार ने अनिवार्य कर दिया है कि सभी वाहनों को पीयूसी प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए रियल-टाइम टेलपाइप उत्सर्जन टेस्टिंग के लिए उत्सर्जन परीक्षण केंद्रों पर उपस्थित होना होगा।
West Bengal government notification Vehicles with tax dues will not get PUCC Certificates from Nov 1
PUCC Certificates - फोटो : For Reference Only
परिवहन सचिव सौमित्र मोहन द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि ऑटो उत्सर्जन परीक्षण केंद्रों (एईटीसी) को पीयूसीसी के लिए सिर्फ उन्हीं वाहनों पर काम करना चाहिए, जो टैक्स, जुर्माना, पेनाल्टी, लंबित ई-चालान आदि जैसी किसी भी चीज से मुक्त हैं।

इसमें कहा गया है कि यदि एईटीसी बकाया टैक्स वाले वाहनों को पीयूसीसी जारी करता है तो उसे दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
West Bengal government notification Vehicles with tax dues will not get PUCC Certificates from Nov 1
PUCC Certificates - फोटो : अमर उजाला
अधिसूचना में कहा गया है कि पर्यावरण विभाग और पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस नई प्रणाली के लिए सहमति दे दी है। जिसके तहत "एईटीसी यह सुनिश्चित करने के बाद ही वाहनों को पीयूसीसी जारी करेगा कि सभी लंबित टैक्स बकाया चुका दिए गए हैं।"

इसमें कहा गया है कि पीयूसीसी जारी करने की नई प्रणाली 1 नवंबर से प्रभावी होगी। 
विज्ञापन
West Bengal government notification Vehicles with tax dues will not get PUCC Certificates from Nov 1
PUCC Certificates - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार ने दावा किया है कि निजी और वाणिज्यिक सहित हजारों वाहन हैं, जिन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण जारी किए गए जुर्माने का भुगतान नहीं किया है। नए नियम के अनुसार, इन वाहनों के मालिकों को पीयूसी प्रमाणपत्र हासिल करने से पहले बकाया जुर्माना भरना होगा। 

ऐसे आरोप लगे हैं कि कई वाहन मालिक अपने वाहनों को उत्सर्जन परीक्षण केंद्रों पर ले जाए बिना ही पीयूसी प्रमाणपत्र हासिल कर लेते थे। इस तरह के भ्रष्टाचार की वजह से कई वाहन पर्यावरण में परमिटेड लिमिट से ज्यादा प्रदूषक उत्सर्जित करने के बावजूद सड़क पर दौड़ रहे हैं। साथ ही, सरकार को टैक्स के रूप में मिलने वाली बड़ी रकम का भी नुकसान हो रहा है। नए नियमों का मकसद ऐसे मुद्दों का समाधान करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed