{"_id":"6794e3cfb58663e27b08c840","slug":"indian-automobile-industry-sees-growth-with-electric-flex-fuel-and-cng-vehicles-launches-2025-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Automobiles: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक, फ्लेक्स-फ्यूल और CNG वाहनों का बोलबाला, रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Automobiles: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक, फ्लेक्स-फ्यूल और CNG वाहनों का बोलबाला, रिपोर्ट में खुलासा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 25 Jan 2025 06:44 PM IST
सार
भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग एक असाधारण बदलाव देख रहा है। जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल और सीएनजी से चलने वाले वाहन हाल ही में लॉन्च किए गई गाड़ियों में अहम स्थान पर हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Hyundai Creta Flex Fuel
- फोटो : Amar Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग एक असाधारण बदलाव देख रहा है। जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल और सीएनजी से चलने वाले वाहन हाल ही में लॉन्च किए गई गाड़ियों में अहम स्थान पर हैं।
फिलिप कैपिटल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ये वैकल्पिक ईंधन वाहन तेजी से यात्री और दोपहिया दोनों सेगमेंट को नया रूप दे रहे हैं। जो उपभोक्ता और उद्योग की प्राथमिकताओं में बड़े बदलाव का संकेत है।
2 of 7
Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाल ही में दिल्ली में संपन्न भारत मोबिलिटी ऑटो ओईएम एक्सपो में भी वाहन निर्माताओं की रणनीतियों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला। जिसमें वैकल्पिक ईंधन वाहनों पर जोर दिया गया।
इसमें कहा गया है, "भारत मोबिलिटी ऑटो ओईएम एक्सपो ने वैकल्पिक ईंधन वाहनों की ओर वाहन निर्माताओं के ध्यान में एक महत्वपूर्ण बदलाव का खुलासा किया है। यात्री और दोपहिया दोनों सेगमेंट के लिए इलेक्ट्रिक वाहन, फ्लेक्स-फ्यूल और सीएनजी मॉडल लॉन्च किए गए।"
3 of 7
Tata Punch Flex Fuel
- फोटो : Tata Motors
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऑटोमोटिव क्षेत्र में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की संभावना है। जो एसयूवी, इलेक्ट्रिक वाहनों और हाइब्रिड मॉडलों की बढ़ती लोकप्रियता से प्रेरित है। वाहन निर्माता इन क्षेत्रों में कई मॉडल लॉन्च करने की सक्रिय रूप से योजना बना रहे हैं। ताकि बाजार की बदलती मांगों को पूरा किया जा सके।
उद्योग में चल रहे प्रीमियमीकरण के ट्रेंड ने प्रतिस्पर्धी कीमतों पर शानदार डिजाइन भी पेश किए हैं। जिससे नए मॉडलों का आकर्षण और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
BMW iX1 LWB Electric Car
- फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
रिपोर्ट की एक मुख्य बात यह है कि प्रमुख वाहन निर्माता ईवी अपनाने से जुड़ी चिंताओं को दूर करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। हाई अपफ्रंट कॉस्ट (उच्च अग्रिम लागत), ड्राइविंग-रेंज चिंता और सीमित चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों को समाधान इनोवेटिव सॉल्यूशंस (अभिनव समाधानों) और बेहतर मॉडल्स के जरिए किया जा रहा है। इन प्रयासों से ग्राहकों का विश्वास बढ़ने और शोरूम में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 7
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
इसके अलावा, प्रीमियमाइजेशन के ट्रेंड की वजह से औसत बिक्री मूल्य में इजाफा होने की संभावना है। जिससे समग्र बाजार को लाभ होगा। इसने कहा, "हमारा मानना है कि इन नए लॉन्च से न सिर्फ शोरूम में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। बल्कि प्रीमियमाइजेशन के कारण औसत बिक्री मूल्य में भी बढ़ोतरी होगी।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।