भारतीय बाजार में वाहनों की बिक्री बढ़ने से इस बात का इशारा मिल रहा है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पटरी पर लौट रही है। बाजार में ग्राहकों के बदले हुए तेवर को देखते हुए वाहन निर्माता ग्राहकों को लुभाने और अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने जुलाई में अपनी कारों पर 50,000 रुपये तक की छूट दे रही है। यहां जानें ह्यूंदै के किस मॉडल पर कितनी छूट दी जा रही है।
2 of 10
Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
1 जुलाई से 31 जुलाई के बीच वैध इस ऑफर में सैंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस, आई20, ऑरा, एक्सेंट और कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसी कारें शामिल हैं। ह्यूंदे ने इस महीने छूट योजना के हिस्से के रूप में सीएनजी किट वाले कुछ मॉडलों को भी शामिल किया है। हालांकि, कोरियाई कार निर्माता के प्रमुख मॉडल, जैसे वेन्यू, क्रेटा या अलकाजार, को जुलाई में छूट की पेशकश में शामिल नहीं किया गया है।
3 of 10
Hyundai Kona
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै के जुलाई ऑफर्स के तहत, सबसे बड़ी छूट Kona (कोना) इलेक्ट्रिक एसयूवी और Xcent (एक्सेंट) प्राइम मॉडल पर मिल रहे हैं। कंपनी इन दोनों मॉडल पर 50,000 रुपये तक की छूट दे रही है।
4 of 10
Hyundai Santro
- फोटो : Hyundai
Hyundai Santro पर 28,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि कंपनी Grand i10 Nios मॉडल पर 48,000 रुपये तक की छूट दे रही है।
5 of 10
Grand i10 Nios
- फोटो : Amar Ujala
छूट पर पेश किए जाने वाले CNG मॉडल में Hyundai Grand i10 Nios को अधिकतम 23,000 रुपये तक की बेनिफिट्स के साथ खरीदा जा सकता है।