फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Nexon EV Max: टाटा नेक्सन ईवी मैक्स के बढ़े दाम, जानें वैरिएंट्स के आधार पर नई और पुरानी प्राइस लिस्ट

Thu, 14 Jul 2022 12:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV Max price hike Tata Nexon EV Prime price hike Tata Motors EV Cars
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने हाल ही में भारत में नई Nexon EV Max लॉन्च की है। जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह Nexon EV के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा ड्राइविंग रेंज देती है। अब कंपनी ने इसके आधिकारिक लॉन्च के दो महीने के भीतर ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमतों में इजाफा कर दिया है। 
Tata Nexon EV Max price hike Tata Nexon EV Prime price hike Tata Motors EV Cars
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स की कीमतों में सभी वैरिएंट के लिए 60,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत अब 18.34 लाख रुपये से लेकर 19.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 
Tata Nexon EV Max price hike Tata Nexon EV Prime price hike Tata Motors EV Cars
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV Max (टाटा नेक्सन ईवी मैक्स) की वैरिएंट्स के आधार पर नई और पुरानी कीमतें इतनी हैं: 
 

Tata Nexon EV Max: नई बनाम पुरानी कीमत

नेक्सन ईवी मैक्स वैरिएंट पुरानी कीमत (रुपये) नई कीमत (रुपये) अंतर
XZ+  17.74 लाख 18.34 लाख 60,000
XZ+ (Fast home charger) 18.24 लाख 18.84 लाख 60,000
XZ+ Lux 18.74 लाख 19.34 लाख 60,000
XZ+ Lux (Fast home charger) 19.24 लाख 19.84 लाख 60,000

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Nexon EV Max price hike Tata Nexon EV Prime price hike Tata Motors EV Cars
Tata Nexon EV Prime - फोटो : Tata Motors
कंपनी ने स्टैंडर्ड Tata Nexon EV की कीमतों में भी मामूली इजाफा किया है और कुछ नए फीचर्स के साथ, इसे अब Nexon EV Prime नाम दिया गया है। Tata Nexon EV Prime की वैरिएंट्स के आधार पर नई और पुरानी कीमतें हैं:
 

Tata Nexon EV Prime: नई बनाम पुरानी कीमत

नेक्सन ईवी वैरिएंट पुरानी कीमत (रुपये) नई कीमत (रुपये) अंतर
XM 14.79 लाख 14.99 लाख 20,000
XZ+ 16.20 लाख 16.30 लाख 10,000
XZ+ LUX 17.20 लाख 17.30 लाख 10,000
XZ+ Dark 16.49 लाख 16.49 लाख कोई बदलाव नहीं
XZ+ LUX Dark 17.40 लाख 17.50 लाख 10,000
विज्ञापन
Tata Nexon EV Max price hike Tata Nexon EV Prime price hike Tata Motors EV Cars
Tata Nexon EV Prime - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV Prime में 30.2kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है जबकि Nexon EV Max में 40.5kWh की बड़ी यूनिट है। वे क्रमशः 127 bhp का पावर और 245 Nm का पीक टॉर्क और 141 bhp का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करते हैं। नेक्सन ईवी प्राइम में प्रति चार्ज 312 किमी की रेंज देने का दावा किया गया है। जबकि मैक्स वर्जन में 437 किमी प्रति चार्ज देने का दावा किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed