{"_id":"67ee66ad3676618782076d4c","slug":"how-to-take-care-of-car-tyres-in-summer-car-care-tips-for-summer-2025-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Tyres: गर्मी में कार के टायर फटने की है चिंता? इन सुरक्षा टिप्स से सफर बनाएं सुरक्षित","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tyres: गर्मी में कार के टायर फटने की है चिंता? इन सुरक्षा टिप्स से सफर बनाएं सुरक्षित
Thu, 03 Apr 2025 04:15 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 03 Apr 2025 04:15 PM IST
सार
भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच रहा है। इस तेज गर्मी में वाहन मालिकों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
Car Tyre Care Tips
- फोटो : Adobe Stock
भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच रहा है। इस तेज गर्मी में वाहन मालिकों को खास सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि ज्यादा तापमान टायरों पर बुरा असर डाल सकता है। अगर आप कार चलाते हैं, तो कुछ जरूरी एहतियात अपनाकर अपने सफर को सुरक्षित बना सकते हैं।
Car Tyre Care Tips
- फोटो : Freepik
नियमित रूप से टायर की जांच करें
गर्मियों में हाईवे पर गाड़ी चलाने से टायरों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इसलिए, टायरों को समय-समय पर जांचते रहें और अगर कहीं कट, दरार या कोई और खराबी दिखे, तो उसे तुरंत बदलें। अगर टायर का ट्रेड (घर्षण वाली सतह) बहुत ज्यादा घिस चुका है, तो बिना देरी किए नया टायर लगवाएं।
यह भी पढ़ें - Second Hand Car: सेकंड हैंड कार कैसे खरीदें? खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान

टायर प्रेशर पर रखें नजर
गर्मियों में लगातार ड्राइविंग से टायर का प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे टायर फटने का खतरा रहता है। इसलिए, टायर के प्रेशर को नियमित रूप से चेक करें और उसे कार निर्माता द्वारा सुझाए गए स्तर पर बनाए रखें।
यह भी पढ़ें - US Tariffs: ट्रंप ने सभी विदेशी गाड़ियों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया एलान, 600 अरब डॉलर के आयात पर पड़ेगा असर

नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल करें
गर्मियों में टायर को ठंडा रखने के लिए सामान्य हवा की जगह नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल करें। नाइट्रोजन टायर के अंदर का तापमान नियंत्रित रखती है, जिससे टायर की लाइफ बढ़ती है और उसके फटने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा, यह टायर के अंदर नमी नहीं बनने देती, जिससे टायर के वाल्व और रिम खराब नहीं होते। नाइट्रोजन आग पकड़ने वाली नहीं होती, इसलिए यह सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर विकल्प है।
यह भी पढ़ें - US Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से क्या भारत के ऑटो सेक्टर को लगेगा झटका? जानें उद्योग के विशेषज्ञों की राय

रफ्तार पर रखें नियंत्रण
गर्मियों में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से टायर जल्दी गर्म हो सकते हैं और उनके फटने का खतरा बढ़ जाता है। हमेशा स्पीड लिमिट का पालन करें और गाड़ी में जरूरत से ज्यादा वजन न रखें। ज्यादा लोड पड़ने से टायरों पर अतिरिक्त दबाव आता है, जिससे वे जल्दी खराब हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Auto Scam: ईयू ने VW, स्टेलेंटिस और अन्य पर लगाया करीब 4,238 करोड़ रुपये का जुर्माना, मर्सिडीज-बेंज ने किया खुलासा