फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Resale Value: कैसे हासिल करें कार की बेस्ट रीसेल वैल्यू, ज्यादा रकम पाने के लिए अपनाएं ये अहम टिप्स

Tue, 10 Dec 2024 12:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 10 Dec 2024 12:51 PM IST
सार

पुरानी कार खरीदने वालों का नजरिया नई कार खरीदने वालों से अलग होता है। अगर आप नई कार खरीदने और अपने मौजूदा मॉडल को बेचने की योजना बना रहे हैं, तो यहां कुछ आसान और उपयोगी टिप्स दिए गए हैं। जिन्हें अपना कर आप सबसे अच्छी रीसेल वैल्यू हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to increase resale value of car how to get the best price for a second hand car
second hand car resale value - फोटो : Freepik
भारत में सेकंड हैंड कार (यूज्ड कार या प्री-ओन्ड कार) बाजार में हाल के दिनों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। वास्तव में, कई बार, देश में सेकंड हैंड कार बाजार की बढ़ोतरी दर ने नए यात्री वाहन की बिक्री को भी पीछे छोड़ दिया है। बढ़ती मुद्रास्फीति, उपभोक्ताओं की पसंद में बदलाव, आर्थिक अस्थिरता, नई कारों की बढ़ती लागत, उच्च ईंधन दरें, पूर्व स्वामित्व वाली कारों की व्यापक और बढ़ती उपलब्धता, सेकंड हैंड कारों पर ढेर सारे ऑफर जैसी वजहों ने भारत में यूज्ड पैसेंजर व्हीकल बाजार के विकास को बढ़ावा दिया है।
how to increase resale value of car how to get the best price for a second hand car
Used Cars Resale Tips - फोटो : Freepik
पुरानी कार खरीदने वालों का नजरिया नई कार खरीदने वालों से अलग होता है। वे साफ-सुथरी, भरोसेमंद कारों को प्राथमिकता देते हैं, जिनके पास सभी वैध दस्तावेज हों। इसलिए, कुछ आसान सुझावों का पालन करके कोई भी व्यक्ति अपनी कार बेचते समय अधिकतम रीसेल वैल्यू (पुनर्विक्रय मूल्य) हासिल कर सकता है। अगर आप नई कार खरीदने और अपने मौजूदा मॉडल को बेचने की योजना बना रहे हैं, तो यहां कुछ आसान और उपयोगी टिप्स दिए गए हैं। जिन्हें अपना कर आप सबसे अच्छी रीसेल वैल्यू हासिल कर सकते हैं।
how to increase resale value of car how to get the best price for a second hand car
Used Cars Resale Tips - फोटो : Freepik
कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर की सफाई रखें
चाहे आप कार किसी व्यक्तिगत खरीदार, डीलरशिप या प्री-ओन्ड कार एग्रीगेटर को बेच रहे हों, कार का पहला लुक मायने रखती है। सबसे अच्छी रीसेल वैल्यू पाने के लिए एक अच्छी तरह से रखी गई साफ और अच्छी तरह से पेश की गई कार आवश्यक है। पेंट की चमक को बनाए रखने और इसे नुकसान से बचाने के लिए अपनी कार के बाहरी हिस्से को नियमित रूप से धोना सुनिश्चित करें। केबिन के अंदर, कालीनों को वैक्यूम करें, सतहों को पोंछें और दाग हटाएं। साथ ही, किसी भी अवांछित सामान को हटाना सुनिश्चित करें। कार की पूरी सफाई के लिए पेशेवर डिटेलिंग पर विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to increase resale value of car how to get the best price for a second hand car
Used Cars Resale Tips - फोटो : Freepik
मेंटेनेंस शेड्यूल का फॉलो करें
इंजन ऑयल बदलना, कूलेंट टॉप-अप, फ्यूल फिल्टर और एसी फिल्टर बदलना जैसे समय-समय पर रखरखाव काम करते रहने से न सिर्फ कार अच्छी स्थिति में रहती है। बल्कि संभावित खरीदारों को यह भी पता चलता है कि वाहन का रखरखाव अच्छी तरह से किया गया है। इससे पुरानी कार की रीसेल वैल्यू बढ़ जाती है। इसलिए, हमेशा निर्माता द्वारा सुझाए गए समय-समय पर मेंटेनेंस शेड्यूल का पालन करें और वाहन के रखरखाव के सबूत के तौर पर डिटेल रिकॉर्ड रखें।
विज्ञापन
how to increase resale value of car how to get the best price for a second hand car
Car Service - फोटो : Freepik
छोटी-मोटी मरम्मत को नजरअंदाज न करें
छोटी-मोटी खामियां किसी पुरानी कार की कीमत पर असर डाल सकती हैं। उन्हें नजरअंदाज करने से कीमत में कमी आ सकती है। इसलिए, छोटे-मोटे डेंट, खरोंच या विंडशील्ड चिप्स को ठीक करना सुनिश्चित करें। साथ ही, टूटे या क्षतिग्रस्त कंपोनेंट्स जैसे कि मिरर, लाइट या ट्रिम पीस की मरम्मत करें या बदलें। ये अपेक्षाकृत कम लागत वाली मरम्मत हैं, लेकिन ये वाहन के ओवरऑल लुक और वैल्यू को बढ़ाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed