फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस कुछ ही दिनों का है इंतजार, जल्द ही ये छोटी सस्ती SUV भरेंगी सड़कों पर रफ्तार!

Sat, 13 Jun 2020 12:39 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 13 Jun 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Honda wrv, nissan magnite, kia sonet these are upcoming suv in India 2020
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : For Refernce Only

अनलॉक 1 में आमजनों को सरकार ने काफी ढील दी है, वहीं इसके बाकी के चरणों में और सहूलियतें मिलनी शुरू होंगी। सरकार भी साफ कर चुकी है कि अब वह लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। ऑटो सेक्टर को भी हालात सामान्य होने का इंतजार है, ताकि गाड़ियों की बिक्री रफ्तार पकड़ सके। कई ऑटो कंपनियां नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं, जैसे-जैसे ढील मिलनी शुरू होगी तो नई गाड़ियां भी सड़कों पर उतरेंगी। जानते हैं कौन सी कारें और एसयूवी जल्द ही रफ्तार भरने के लिए तैयार हैं...


 

 

Honda wrv, nissan magnite, kia sonet these are upcoming suv in India 2020
Honda Jazz - फोटो : for Reference Only

Honda Jazz BS6

ह्यूंदै आई20, फॉक्सवैगन पोलो, मारुति बलेनो और टाटा अल्ट्रोज को टक्कर देने की वाली प्रीमियम हैचबैक कार होंडा जैज को जून महीने में ही बीएस6 इंजन के साथ उतारा जाएगा। बीएस4 में यह डीजल इंजन के साथ आती थी, लेकिन बीएस6 में केवल पेट्रोल में ही उतारी जाएगी। नई जैज में फ्रंट ग्रिल का डिजाइन बदला हुआ होगा, नए बंपर्स, एलईडी लैंप्स मिलेंगे। वहीं इंटीरियर और इंफोटेनमेंट सिस्टम भी बदला हुआ मिलेगा। वहीं इसकी कीमत 7.75 लाख रुपये के आसपास होगी।
 

 

Honda wrv, nissan magnite, kia sonet these are upcoming suv in India 2020
2020 Honda WR-V - फोटो : Amar Ujala

Honda WR-V

होंडा की क्रोसओवर एसयूवी 2020 WR-V फेसलिफ्ट की बात करें, तो इसका काफी समय से इंजतार है। कंपनी बहुत पहले ही टीजर जारी कर चुकी है। लेकिन अब इसकी फाईनल लॉन्चिंग की तैयारी है और इसी महीने जून में उतारा जा सकता है। खबरें हैं कि कुछ डीलरशिप्स के पास इसे स्पॉट किया गया है और 21 हजार रुपये देकर इसकी बुकिंग भी कराई जा सकती है। इसमें नई ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर लैंप्स, सी-शेप्ड एलईडी टेललैंप्स और गनमैटल फीनिश अलॉय व्हील्स मिलेंगे। यह एसयूवी 5-स्पीड बीएस6 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जो 88 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं अभी यह केवल पेट्रोल इंजन में ही मिलेगी, डीजल इंजन बाद में आएगा। इसके मुकाबला ह्यूंदै वेन्यू, विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिंद्रा XUV300 से है। इसकी 8.25 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Honda wrv, nissan magnite, kia sonet these are upcoming suv in India 2020
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : for Reference Only

Kia Sonet

फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो में इसे शोकेस किया गया था, इस इस साल अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। सब-4 मीटर सेगमेंट में यह धूम मचाने वाली साबित होगी। किआ सेल्टोस पहले ही शानदार परफॉरमेंस दे रही है और खासी पॉपुलर है। इसमें UVO कनेक्टिविटी सूट के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम बोस सिस्टम मिलेगा। इसमें ह्यूंदै वेन्यू वाला ही इंजन मिलेगा। 1.2 लीटर वाला पेट्रोल इंजन 82 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा, जबकि 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी की पावर और 171 एनमएम का टॉर्क देगा। इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 99 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क देगा। इसकी कीमत 7.11 लाख से 11.5 लाख रुपये के बीच होगी।      
 
 

विज्ञापन
Honda wrv, nissan magnite, kia sonet these are upcoming suv in India 2020
Maruti S-Cross Petrol - फोटो : for Reference Only

Maruti Suzuki S-Cross

मारुति की नेक्सा क्रोसओवर एसयूवी S-Cross को इसी साल ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था, जून में ही लॉन्च किया जा सकता है। पहले यह केवल डीजल इंजन में आती थी, वहीं इस बार केवल इसे पेट्रोल इंजन में ही उतारा जाएगा। कंपनी ने इसकी 11 हजार रुपये में बुकिंग भी शुरू कर दी है। ये तीन वैरिएंट्स डेल्टा, जीटा और अल्फा में आएगी। इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 103 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा। यह 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी। सिया, अर्टिगा, XL6 और ब्रेजा में यही इंजन मिलता है। इसकी कीमत 9.90 लाख रुपये 12 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed