फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Forza 300 स्कूटर की भारत में लॉन्च से पहले ही करनी पड़ी बिक्री, Royal Enfield से 'पावरफुल'

Wed, 19 Feb 2020 07:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 19 Feb 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
honda forza 300 maxi scooter honda forza 300 price in india launching date premium scooter
Honda Forza 300 - फोटो : Honda
Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में Forza 300 (होंडा फोर्जा 300) मैक्सी स्कूटर की 4 यूनिट बेच दी है। इसके साथ ही होंडा मिड-साइज प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में उतरने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने अभी इस मैक्सी स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है। दरअसल ये मॉडल खास ऑर्डर पर तैयार की गई थीं जिन्हें कुछ ग्राहकों ने प्री-बुक किया था और ये बीएस 4 मॉडल हैं। हालांकि, होंडा का कहना है कि इन चारों BS4 Forza 300 स्कूटर को कंपनी के गुरुग्राम स्थित बिगविंग शोरूम में डिस्प्ले के लिए रखा गया था। मगर कुछ ग्राहकों को यह स्कूटर इतना पसंद आया कि उन्हें इसकी बिक्री करनी पड़ी। होंडा ने कहा कि ग्राहकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2021 में आधिकारिक तौर पर स्कूटर लॉन्च करने का फैसला किया है। 
honda forza 300 maxi scooter honda forza 300 price in india launching date premium scooter
Honda Forza 300 - फोटो : Honda

दमदार इंजन

BS4 Honda Forza 300 (होंडा फोर्जा 300) में 279cc लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड SOHC 4-वॉल्व इंजन है। यह इंजन 25.1hp का पावर और 27.2Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। पावर की बात करें तो यह स्कूटर Royal Enfield Classic 350 (रॉयल इनफिल्ड क्लासिक 350) से भी ज्यादा ताकतवर है। Classic 350 में 19.8hp का पावर और 28Nm का टॉर्क मिलता है। 

इस स्कूटर में HSTC (होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल) दिया गया है। इसक टेक्नोलॉजी की खास बात है कि यह यर वील ट्रैक्शन में कमी की पहचान करता है और टायर ग्रिप को बेहतर बनाने के लिए टॉर्क को कम करता है। 
honda forza 300 maxi scooter honda forza 300 price in india launching date premium scooter
Honda Forza 300 - फोटो : Honda

शानदार फीचर

Honda Forza 300 स्कूटर कई फीचर्स से लैस है। ये दमदार स्कूटर उबड़-खाबड़ रास्तों में भी आसानी से चलाई जा सकती है। कंपनी ने इसमें मजबूत और चौड़े वाइजर और शानदार फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट में बहुत खास बनाता है। 

स्कूटर में इलेक्ट्रिक स्क्रीन, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरदिए गए हैं। साथ ही दो फुल-फेस हेलमेट को रखने की जगह है। स्कूटर के डिजिटल डिस्प्ले में करंट माइलेज, एवरेज माइलेज, रेंज, ट्रिप मीटर,  ओडोमीटर (3 मोड),  ऐम्बिएंट टेंपरेचर, थरमामीटर और बैटरी सेंसर जैसी जानकारियां मिलती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
honda forza 300 maxi scooter honda forza 300 price in india launching date premium scooter
Honda Forza 300 - फोटो : Honda

बड़े व्हील्स 

Honda Forza 300 स्कूटर में सामने में 15 इंच के व्हील्स हैं और पीछे में 14 इंच के व्हील्स हैं। स्कूटर के सामने के व्हील में 256mm का डिस्क ब्रेक और पीछे के व्हील में 240mm का डिस्क ब्रेक है। कंपनी ने इस स्कूटर में ड्यूल चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया है। फ्रंट में 33mm टेलेस्कोपिक फोर्क और रियर में 7-स्टेप अजस्टेबल ट्विन शॉक अब्जॉर्बर्स सस्पेंशन मौजूद है। 
विज्ञापन
honda forza 300 maxi scooter honda forza 300 price in india launching date premium scooter
Honda Forza 300 - फोटो : Honda

कीमत

होंडा अपनी इस दमदार इंजन वालाे स्कूटर Forza 300 को ब्रिटेन में 5 हजार पाउंड (करीब 4.65 लाख रुपये) में बेचती है। भारत में अभी BS4 मॉडल को बेचा गया है। लेकिन BS6 Honda Forza 300 के दाम ज्यादा रहने की उम्मीद है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed