फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Elevate Elite Pack: होंडा एलीवेट एलीट पैक 360-डिग्री कैमरा और एम्बिएंट लाइटिंग के साथ लॉन्च, कीमत वही

Fri, 01 Aug 2025 06:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 06:19 PM IST
सार

Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Elevate (एलिवेट) के लिए नया Elite Pack (एलीट पैक) पेश किया है। इस नए पैक में कुछ खास फीचर्स को जोड़ा गया है। और खास बात ये है कि ये दोनों फीचर्स बिना किसी अतिरिक्त कीमत के दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Honda Elevate Elite Pack launched with New Car Safety Features Know Price Specs
Honda Elevate Car Features - फोटो : Honda Cars India
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Elevate (एलिवेट) के लिए नया Elite Pack (एलीट पैक) पेश किया है। इस नए पैक में कुछ खास फीचर्स को जोड़ा गया है, जैसे कि 360-डिग्री कैमरा और 7-कलर एम्बिएंट लाइटिंग। और खास बात ये है कि ये दोनों फीचर्स बिना किसी अतिरिक्त कीमत के दी जा रही हैं। यह ऑफर होंडा के द ग्रेट होंडा फेस्ट अभियान का हिस्सा है। भारत में Honda Elevate (होंडा एलिवेट) एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 12 लाख रुपये से कुछ कम में शुरू होती है।


यह भी पढ़ें - Volvo XC60 Facelift: वोल्वो XC60 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, पहले से ज्यादा स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से भरपूर, जानें कीमत
Honda Elevate Elite Pack launched with New Car Safety Features Know Price Specs
Honda Amaze - फोटो : Honda Cars
अब Amaze और Elevate के लिए भी उपलब्ध
होंडा ने बताया है कि 360-डिग्री कैमरा अब एलिवेट और Amaze (अमेज) दोनों मॉडल्स के लिए एक्सेसरी के रूप में भी उपलब्ध रहेगा। अगर कोई ग्राहक इस फीचर को कार में अलग से लगवाना चाहता है, तो इसे डीलरशिप पर इंस्टॉल कराया जा सकता है। यह कैमरा थर्ड-पार्टी सप्लायर द्वारा दिया जाएगा। और इसके साथ दो साल की वारंटी भी मिलेगी, जो खरीद की तारीख से लागू होगी।

यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: ट्रंप के 25% टैरिफ लागू होने से भारतीय कंपनियों की मुश्किलें बढ़ीं, ऑटो कंपोनेंट निर्यात पर असर 
Honda Elevate Elite Pack launched with New Car Safety Features Know Price Specs
Honda Amaze Lane Watch Camera - फोटो : Honda Cars India
ग्राहकों की डिमांड पर आया नया फीचर
होंडा एलिवेट के ग्राहकों में 360-डिग्री कैमरे की मांग काफी समय से थी। अभी तक कंपनी ने अपनी इस एसयूवी के कुछ ऊपरी वेरिएंट्स में लेन वाच कैमरा जरूर दिया था। लेकिन अब इस नए फीचर की वजह से कार की सेफ्टी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस दोनों और बेहतर हो जाएंगे। इससे नई कार खरीदने वालों के लिए एलिवेट अब और भी आकर्षक विकल्प बन सकती है।

यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha MT-15 V2.0: नई यामाहा एमटी-15 नए फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Elevate Elite Pack launched with New Car Safety Features Know Price Specs
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
कंपनी की उम्मीदें
होंडा कार्स इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल बहल ने इस मौके पर कहा, "त्योहारों का समय खुशियों और उत्सव का होता है और द ग्रेट होंडा फेस्ट के साथ हम अपने ग्राहकों के लिए इस सीजन को और खास बनाना चाहते हैं। इस साल हम न सिर्फ अपनी कारों पर बेहतरीन ऑफर्स और स्कीमें ला रहे हैं। बल्कि Elevate और Amaze के लिए एक्सेसरीज लाइन-अप में नई टेक्नोलॉजी भी जोड़ रहे हैं। जो हर ड्राइव को और ज्यादा वैल्यू, कम्फर्ट और सेफ्टी देगी। हम सभी ग्राहकों से अपील करते हैं कि वे अपने नजदीकी होंडा शोरूम जाकर इन ऑफर्स का फायदा जरूर उठाएं।"

यह भी पढ़ें - Ather 450S: एथर 450S का नया वर्जन लॉन्च, अब मिलेगी 161 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
Honda Elevate Elite Pack launched with New Car Safety Features Know Price Specs
Honda City - फोटो : Honda
क्या-क्या मिल रहा है
इस फेस्टिव कैंपेन के तहत होंडा ने अपनी तीन प्रमुख कारों अमेज, सिटी और एलिवेट पर कई खास स्कीम और बेनिफिट्स की पेशकश की है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन स्कीम की पूरी डिटेल सार्वजनिक नहीं की है। ये सभी ऑफर्स देशभर के अधिकृत होंडा डीलरशिप्स पर उपलब्ध होंगे। 

यह भी पढ़ें - Royal Enfield Classic 650: जब सपना बन गया पछतावा! सिर्फ 10 दिनों में अपनी नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 को बेच रहा यह शख्स, जानें क्यों
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed