फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2025 Yamaha MT-15 V2.0 Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs

2025 Yamaha MT-15 V2.0: नई यामाहा एमटी-15 नए फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव

Fri, 01 Aug 2025 03:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 03:17 PM IST
सार

भारत में Yamaha (यामाहा) ने अपनी लोकप्रिय स्ट्रीट बाइक 2025 MT-15 V2.0 को नए अपग्रेड्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इस बार बाइक में कई मॉडर्न फीचर्स जोड़े गए हैं जो खासकर युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं।

विज्ञापन
2025 Yamaha MT-15 V2.0 Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs
2025 Yamaha MT-15 Vivid Violet Metallic - फोटो : Yamaha

विस्तार

भारत में Yamaha (यामाहा) ने अपनी लोकप्रिय स्ट्रीट बाइक 2025 MT-15 V2.0 को नए अपग्रेड्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इस बार बाइक में कई मॉडर्न फीचर्स जोड़े गए हैं जो खासकर युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं। नई Yamaha MT-15 की कीमत स्टैंडर्ड वर्जन के लिए करीब पौने दो लाख रुपये से कुछ कम से शुरू होती है। जबकि इसका DLX वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब पौने दो लाख रुपये से कुछ ज्यादा तक जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ather 450S: एथर 450S का नया वर्जन लॉन्च, अब मिलेगी 161 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

अब बाइक में मिलेगा स्मार्ट TFT डिस्प्ले
2025 Yamaha MT-15 V2.0 DLX वर्जन में अब नया TFT डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का फीचर भी शामिल है। ये वही डिस्प्ले है जो पहले यामाहा R15M में दिया गया था। यह डिस्प्ले अब राइडिंग को न सिर्फ आसान बनाएगा, बल्कि स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के जरिए जानकारी भी देगा।

यह भी पढ़ें - Royal Enfield Classic 650: जब सपना बन गया पछतावा! सिर्फ 10 दिनों में अपनी नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 को बेच रहा यह शख्स, जानें क्यों

2025 Yamaha MT-15 V2.0 Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs
2025 Yamaha MT-15 Digital Instrument Cluster with Colour TFT - फोटो : Yamaha
Y-Connect एप में भी बड़े बदलाव
बाइक में अब ब्लूटूथ के जरिए यामाहा की Y-Connect (वाई-कनेक्ट) मोबाइल एप से कनेक्टिविटी मिलती है। इस एप में कई नए और काम के फीचर्स जोड़े गए हैं। जिसमें मेंटेनेंस की सिफारिशें, पार्किंग लोकेशन, फ्यूल खपत का डेटा, खराबी की जानकारी, इंजन रेव्स डैशबोर्ड, राइडर रैंकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। इन सभी नए फीचर्स से बाइक की टेक्नोलॉजी अब और भी एडवांस हो गई है।

यह भी पढ़ें - Supreme Court: हाईवे पर बिना चेतावनी गाड़ी रोकना लापरवाही मानी जाएगी, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
विज्ञापन

इंजन पावर
बाइक के इंजन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। यह अभी भी उसी 155cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है। जिसमें वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) तकनीक मिलती है। यह इंजन 10,000 rpm पर 18.14 bhp की पावर और 7,500 rpm पर 14.1 Nm टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप व असिस्ट क्लच मिलता है। बाइक में अब ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है, जो इसे सेफ्टी के मामले में और बेहतर बनाता है।

यह भी पढ़ें - Hybrid Cars: हाइब्रिड कारों की पकड़ बढ़ी, ईवी से तेजी से आगे निकल रही हैं 'बीच का रास्ता' अपनाने वाली ये गाड़ियां, जानें वजह

2025 Yamaha MT-15 V2.0 Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs
2025 Yamaha MT-15 Metallic Silver Cyan - फोटो : Yamaha
नई कलर ऑप्शन भी शामिल
यामाहा ने इस बार बाइक को ताजा और यूथफुल लुक देने के लिए दो नए कलर ऑप्शन जोड़े हैं। जिसमें आइस स्टॉर्म और विविड वायलट मैटेलिक जैसे रंग शामिल हैं। ये दोनों नए शेड्स DLX वर्जन में मिलेंगे और पहले से मौजूद मैटेलिक ब्लैक कलर के साथ बिकेंगे। वहीं, स्टैंडर्ड वर्जन को अब नया मैटेलिक सिल्वर स्यान कलर मिला है।

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: देशभर के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर 4,557 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए गए, पीएम ई-ड्राइव से होगा बड़ा विस्तार

किनसे है मुकाबला
इस बाइक का वजन 141 किलोग्राम है, जो इसे अच्छा पावर-टू-वेट रेशियो देता है। MT-15 का मुकाबला सीधे तौर पर Bajaj Pulsar NS200 (बजाज पल्सर एनएस200), TVS Apache RTR 200 4V (टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी) जैसी बाइकों से है। 

यह भी पढ़ें - Tata Motors-Iveco: अब तक की सबसे बड़ी डील की तैयारी में टाटा मोटर्स, 4.5 अरब डॉलर में खरीदेगी इटली की इवेको 

कंपनी की उम्मीदें
Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) के चेयरमैन इतारु ओटानी ने लॉन्च पर कहा, "MT-15 वर्जन 2.0 ने अपनी एग्रेसिव स्टाइलिंग, परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से एक मजबूत पहचान बनाई है। जब से हमने R15M में TFT डिस्प्ले और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया था, तब से MT-15 यूजर्स की तरफ से ऐसी तकनीक की मांग लगातार आ रही थी। 2025 का यह नया अपडेट हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम यूथफुल डिजाइन और टेक्नोलॉजी से राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना चाहते हैं।" 

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने कहा- भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को दुनिया की नंबर-1 बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed