{"_id":"688b84197e8a5c1a80060978","slug":"ather-energy-launches-ather-450s-electric-scooter-in-india-know-price-range-features-specs-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ather 450S: एथर 450S का नया वर्जन लॉन्च, अब मिलेगी 161 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ather 450S: एथर 450S का नया वर्जन लॉन्च, अब मिलेगी 161 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 31 Jul 2025 08:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:26 PM IST
सार
एथर एनर्जी ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर 450S का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने स्कूटर की बैटरी को बड़ा किया है ताकि एक बार चार्ज करने पर ज्यादा दूरी तय की जा सके।
विज्ञापन
Ather 450S Electric Scooter
- फोटो : Ather Energy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एथर एनर्जी ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर 450S का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने स्कूटर की बैटरी को बड़ा किया है ताकि एक बार चार्ज करने पर ज्यादा दूरी तय की जा सके। नई 3.7 kWh बैटरी के साथ अब यह स्कूटर IDC के अनुसार 161 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत बंगलूरू में करीब डेढ़ लाख रुपये रखी गई है। यह स्कूटर उन राइडर्स के लिए है जो स्पोर्टी परफॉर्मेंस के साथ लंबी रेंज भी चाहते हैं।
बुकिंग औ डिलीवरी
इस स्कूटर की बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी अगस्त 2025 से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें - Royal Enfield Classic 650: जब सपना बन गया पछतावा! सिर्फ 10 दिनों में अपनी नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 को बेच रहा यह शख्स, जानें क्यों

450 सीरीज का विस्तार
यह लॉन्च एथर की 450 सीरीज को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है। जहां 450X अब भी कंपनी का सबसे प्रीमियम मॉडल बना हुआ है, वहीं नया 450S अब एंट्री-लेवल 2.9 kWh वर्जन और 450X के बीच का संतुलन बनाता है। इस स्कूटर में उस तेज परफॉर्मेंस डीएनए को बरकरार रखा गया है, लेकिन थोड़े कम दाम पर।
यह भी पढ़ें - Supreme Court: हाईवे पर बिना चेतावनी गाड़ी रोकना लापरवाही मानी जाएगी, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
लुक और डिजाइन
नए वर्जन में एथर का सिग्नेचर डिजाइन ही देखने को मिलता है। जिसमें तीखे कट्स, LED लाइटिंग और दमदार बिल्ड क्वालिटी है जो ग्राहकों को पसंद आती है। कंपनी का दावा है कि बड़ी बैटरी होने के बावजूद स्कूटर की हैंडलिंग हल्की और चुस्त बनी हुई है।
यह भी पढ़ें - Hybrid Cars: हाइब्रिड कारों की पकड़ बढ़ी, ईवी से तेजी से आगे निकल रही हैं 'बीच का रास्ता' अपनाने वाली ये गाड़ियां, जानें वजह

नया LCD कंसोल और चार राइडिंग मोड्स
इस वर्जन में TFT डिस्प्ले की जगह अब 7-इंच डीप व्यू LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्कूटर में पहले जैसा ही 5.4 kW मोटर है जो 22 Nm टॉर्क देता है। यह 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.9 सेकंड में पकड़ लेता है। जबकि टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। इसमें चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। जिसमें स्मार्ट इको, इको, राइड और स्पोर्ट शामिल है। जिनके जरिए आप अपनी जरूरत के मुताबिक परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी में बदलाव कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: देशभर के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर 4,557 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए गए, पीएम ई-ड्राइव से होगा बड़ा विस्तार

कैसे हैं फीचर्स
450S में कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। जैसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ऑटो होल्ड, फॉल सेफ, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और थेफ्ट अलर्ट्स। इसके अलावा OTA (ओवर-द-एयर) सॉफ्टवेयर अपडेट्स से स्कूटर हमेशा लेटेस्ट फीचर्स से लैस रहेगा।
यह भी पढ़ें - Tata Motors-Iveco: अब तक की सबसे बड़ी डील की तैयारी में टाटा मोटर्स, 4.5 अरब डॉलर में खरीदेगी इटली की इवेको

बैटरी चार्जिंग और वारंटी
चार्जिंग के लिए आप एथर की तेजी से बढ़ रही ग्रिड नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें अब तक देशभर में 3300 से ज्यादा प्वाइंट्स हैं। या फिर आप होम चार्जिंग से 0 से 80 प्रतिशत बैटरी सिर्फ 4.5 घंटे में चार्ज कर सकते हैं। लंबे समय की सुरक्षा के लिए इसमें 'एथर Eight70' वारंटी दी गई है, जो 8 साल या 80,000 किमी की बैटरी गारंटी देती है।
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने कहा- भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को दुनिया की नंबर-1 बनाने का लक्ष्य