{"_id":"688b75741f124b0f91091378","slug":"from-dream-ride-to-buyer-s-remorse-royal-enfield-classic-650-for-sale-just-10-days-after-purchase-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RE Classic 650: जब सपना बन गया पछतावा! सिर्फ 10 दिनों में अपनी नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 को बेच रहा यह शख्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
RE Classic 650: जब सपना बन गया पछतावा! सिर्फ 10 दिनों में अपनी नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 को बेच रहा यह शख्स
Thu, 31 Jul 2025 07:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:24 PM IST
सार
रॉयल एनफील्ड की बाइक के दीवाने एक शख्स ने अपने अनुभव को साझा किया है। इस नई बाइक को 10 दिन और सिर्फ 200 किलोमीटर चलाने के बाद अब वो इसे बेचने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 650
- फोटो : Royal Enfield
विस्तार
टीमबीएचपी फोरम के एक सदस्य, जिन्होंने अपना यूजरनेम 'BHPian Born 2 Be Wild' रखा है, Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की नई Classic 650 (क्लासिक 650) के रेट्रो लुक से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें 2004 में खरीदी अपनी पहली बाइक Royal Enfield Electra (रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रा) की याद आ गई। उस पुराने एहसास में खोकर उन्होंने क्लासिक 650 खरीद ली। लेकिन इस नई बाइक को 10 दिन और सिर्फ 200 किलोमीटर चलाने के बाद अब वो इसे बेचने का मन बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें - Hybrid Cars: हाइब्रिड कारों की पकड़ बढ़ी, ईवी से तेजी से आगे निकल रही हैं 'बीच का रास्ता' अपनाने वाली ये गाड़ियां, जानें वजह

दिल से लिया फैसला, दिमाग से नहीं
इस शख्स ने बताया कि उन्होंने बिना टेस्ट राइड लिए बाइक खरीदने की बड़ी गलती कर दी। एक दिन वो रॉयल एनफील्ड शोरूम गए और क्लासिक 650 की शानदार लुक देखकर खुद को रोक नहीं पाए। जब पता चला कि बाइक सिर्फ तीन दिन में डिलीवर हो जाएगी, तो उन्होंने तुरंत खरीदने का फैसला कर लिया। लेकिन जल्द ही उन्हें महसूस हुआ कि यह बाइक उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
यह भी पढ़ें - Supreme Court: हाईवे पर बिना चेतावनी गाड़ी रोकना लापरवाही मानी जाएगी, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

क्या-क्या लगा निराशाजनक
उन्होंने बताया कि इस बाइक में रॉयल एनफील्ड का वो पुराना 'थम्प' यानी गूंजदार एग्जॉस्ट साउंड गायब है, जो इस ब्रांड की पहचान हुआ करता था। इसके अलावा बाइक का वजन 243 किलो है, जो कि रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे भारी बाइक है। ट्रैफिक में इसे चलाना मुश्किल महसूस हुआ।
हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि कंपनी ने बाइक की वाइब्रेशन की पुरानी समस्या काफी हद तक ठीक कर दी है। लेकिन हाईवे पर 100 किमी प्रति घंटा से ऊपर की स्पीड पर बाइक में "दबाव महसूस होता है।" इसके अलावा उन्होंने कहा कि राइड क्वालिटी पहले जैसी आरामदायक नहीं है। और बाइक हर सड़क की ऊबड़-खाबड़ स्थिति महसूस कराती है।
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: देशभर के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर 4,557 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए गए, पीएम ई-ड्राइव से होगा बड़ा विस्तार

फायदे की बात क्या लगी
उन्होंने बाइक के इंजन की स्मूदनेस और रिफाइनमेंट की तारीफ की। 6-स्पीड ट्रांसमिशन भी काफी स्मूद है और बाइक तेजी से 100 की रफ्तार पकड़ लेती है। उन्होंने साफ कहा कि बाइक को बेचने का यह फैसला पूरी तरह से उनकी अपनी पसंद से जुड़ा है, बाइक की गलती नहीं है। उन्होंने खुद स्वीकार किया, "यह मेरी गलती है, बाइक की नहीं।"
यह भी पढ़ें - Tata Motors-Iveco: अब तक की सबसे बड़ी डील की तैयारी में टाटा मोटर्स, 4.5 अरब डॉलर में खरीदेगी इटली की इवेको

Royal Enfield Classic 650: इंजन पावर और कीमत
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 की एक्स-शोरूम कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपये (चेन्नई) है। इसमें 648 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन है। यह इंजन 7,250 rpm पर 46.3 bhp की पावर और 5,650 rpm पर 52.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह मोटरसाइकिल चार रंगों में मिलती है। जिसमें वल्लम रेड, ब्रंटिंगथोर्प ब्लू, टील और ब्लैक क्रोम जैसे रंग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने कहा- भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को दुनिया की नंबर-1 बनाने का लक्ष्य