फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Bikes: होंडा CB650R और CBR650R अब सिर्फ ई-क्लच वर्जन में मिलेंगी, जानें इसकी खासियत और कीमत

Thu, 05 Jun 2025 03:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 03:56 PM IST
सार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपनी मिड-वेट स्पोर्ट्स बाइक CB650R और CBR650R को अब भारत में सिर्फ E-Clutch (ई) वर्जन में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Honda CB650R and Honda CBR650R Motorcycle to get e-clutch only Know Details
2025 Honda CBR650R - फोटो : HMSI
Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपनी मिड-वेट स्पोर्ट्स बाइक CB650R और CBR650R को अब भारत में सिर्फ E-Clutch (ई) वर्जन में लॉन्च किया है। पुराने क्लच वाले मॉडल को बंद कर दिया गया है। ये नए अपडेटेड मॉडल अब सिर्फ होंडा की प्रीमियम डीलरशिप बिगविंग के जरिए बेचे जा रहे हैं। कीमत की बात करें तो CB650R की कीमत करीब साढ़े 9 लाख रुपये से कुछ ज्यादा और CBR650R की कीमत करीब साढ़े 10 लाख रुपये से कुछ कम (एक्स-शोरूम) है। यह कीमत पहले वाले वर्जन से 40,000 रुपये ज्यादा है।


यह भी पढ़ें - Vehicle Sales: राहुल गांधी ने फिर की सरकार की आलोचना, वाहनों की गिरती बिक्री पर जताई चिंता
Honda CB650R and Honda CBR650R Motorcycle to get e-clutch only Know Details
New 2025 Honda CBR650R E-Clutch - फोटो : HMSI
Honda CBR650R: इंजन पावर 
CBR650R पूरी तरह से होंडा के स्पोर्टी डीएनए को दिखाती है। इसकी एग्रेसिव राइडिंग पोजिशन, एयरोडायनामिक डिजाइन और बड़ी फेयरिंग इसे एक दमदार स्पोर्ट्स बाइक बनाते हैं। इसमें 649cc का इनलाइन-फोर सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 12,000 rpm पर 94 bhp की पावर और 9,500 rpm पर 63 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ जुड़ा है 6-स्पीड गियरबॉक्स, जो अब ई-क्लच टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - Rare Earth Exports: चीन ने रेयर अर्थ निर्यात पर लगाई रोक, क्या भारत की ईवी योजनाओं पर लगेगा ब्रेक? 
Honda CB650R and Honda CBR650R Motorcycle to get e-clutch only Know Details
2025 Honda CBR650R - फोटो : HMSI
Honda CBR650R: ब्रेकिंग और सस्पेंशन
बाइक में शोवा के 41 mm SFF-BP फ्रंट फोर्क्स और पीछे एडजस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम में सामने दो 310 mm डिस्क और पीछे एक 240 mm डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS शामिल है। इसमें 5-इंच की TFT कलर डिजिटल स्क्रीन है, जो होंडा रोडसिंक एप से कनेक्ट हो सकती है। यह बाइक ग्रांड प्रिक्स रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक दो रंगों में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें - Hyundai Verna: ह्यूंदै वर्ना को मिला नया वेरिएंट, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है खास 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda CB650R and Honda CBR650R Motorcycle to get e-clutch only Know Details
2025 Honda CB650R - फोटो : HMSI
Honda CB650R: एक दमदार स्ट्रीटफाइटर
CB650R एक नैक्ड स्ट्रीटफाइटर है, जो अपने बड़े फ्यूल टैंक और साफ-सुथरे डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसमें भी वही 649cc इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है, जो CBR650R में मिलता है और पावर और टॉर्क आउटपुट भी एक जैसा है। इसमें भी 6-स्पीड गियरबॉक्स है जो ई-क्लच टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - 2025 Yezdi Adventure: नई 2025 येजदी एडवेंचर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है नया
विज्ञापन
Honda CB650R and Honda CBR650R Motorcycle to get e-clutch only Know Details
2025 Honda CB650R - फोटो : HMSI
CB650R में भी वही हार्डवेयर मिलता है जो CBR650R में है। इसे दो रंगों में खरीदा जा सकता है। जिसमें  कैंडी क्रोमोस्फीयर रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक जैसे रंग शामिल हैं।  इसकी कीमत करीब साढ़े 9 लाख रुपये से कुछ ज्यादा (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें - Bus in Air: देहरादून में चलेगी 'हवा में दौड़ने वाली बस'? नितिन गडकरी का अनोखा प्रस्ताव 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed