फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Rahul Gandhi attack government cites drop in two-wheelers and car sales

Vehicle Sales: राहुल गांधी ने फिर की सरकार की आलोचना, वाहनों की गिरती बिक्री पर जताई चिंता

Thu, 05 Jun 2025 03:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 03:19 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दोपहिया और कारों की बिक्री में गिरावट, साथ ही मोबाइल मार्केट के कमजोर होने का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi attack government cites drop in two-wheelers and car sales
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दोपहिया और कारों की बिक्री में गिरावट, साथ ही मोबाइल मार्केट के कमजोर होने का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को अब ऐसी राजनीति चाहिए जो सिर्फ इवेंट्स की चमक-दमक से न जुड़ी हो, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी की सच्चाई से मेल खाती हो। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rare Earth Exports: चीन ने रेयर अर्थ निर्यात पर लगाई रोक, क्या भारत की ईवी योजनाओं पर लगेगा ब्रेक? 
विज्ञापन

सिर्फ अमीरों की नहीं, सभी भारतीयों के लिए हो अर्थव्यवस्था
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत को ऐसी अर्थव्यवस्था की जरूरत है जो हर भारतीय के लिए काम करे, न कि केवल कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों के लिए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "आंकड़े सच बोलते हैं। पिछले एक साल में टू-व्हीलर की बिक्री 17% और कार की बिक्री 8.6% घट गई है। वहीं मोबाइल मार्केट 7% गिर गया है।

दूसरी तरफ, खर्च और कर्ज - दोनों लगातार बढ़ रहे हैं: मकान का किराया, घरेलू महंगाई, शिक्षा का खर्च, लगभग हर चीज महंगी होती जा रही है।" 

यह भी पढ़ें - Hyundai Verna: ह्यूंदै वर्ना को मिला नया वेरिएंट, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है खास 

ये आंकड़े नहीं, आम आदमी की परेशानी की हकीकत हैं
राहुल गांधी ने कहा कि ये केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि आम आदमी पर पड़ रहे आर्थिक दबाव की असली तस्वीर है, जिससे हर घर जूझ रहा है। वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखते हैं, "ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, ये उस आर्थिक दबाव की हकीकत है जिसके नीचे हर आम भारतीय पिस रहा है।

हमें ऐसी राजनीति चाहिए जो इवेंट्स की चमक से नहीं, आम जिंदगी की सच्चाई से जुड़ी हो - जो सही सवाल पूछे, हालात को समझे और जिम्मेदारी से जवाब दे। हमें ऐसी अर्थव्यवस्था चाहिए जो हर भारतीय के लिए काम करे, न कि सिर्फ कुछ गिने-चुने पूंजीपतियों के लिए।"




यह भी पढ़ें - 2025 Yezdi Adventure: नई 2025 येजदी एडवेंचर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है नया
विज्ञापन

कांग्रेस का सरकार पर लगातार हमला
कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाती रही है। पार्टी का कहना है कि बढ़ती महंगाई, घटता निजी निवेश और ठहरी हुई आमदनी देश के आम लोगों को नुकसान पहुंचा रही है। राहुल गांधी की यह टिप्पणी उसी आलोचना की एक कड़ी है, जिसमें उन्होंने जनता की रोजमर्रा की परेशानियों को सरकार की नीतियों से जोड़ा। 

यह भी पढ़ें - Bus in Air: देहरादून में चलेगी 'हवा में दौड़ने वाली बस'? नितिन गडकरी का अनोखा प्रस्ताव 

यह भी पढ़ें - EV Policy India: भारत की प्रमुख ईवी पॉलिसी लॉन्च, इसके बारे में अहम डिटेल्स जो आपको जानना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed