फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda-Nissan: होंडा-निसान का विलय! वैश्विक कार निर्माताओं और वाहन उद्योग के लिए क्या हैं इसके मायने

Thu, 19 Dec 2024 12:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 12:11 PM IST
सार

होंडा कार्स और निसान मोटर जापान की शीर्ष तीन कार निर्माता कंपनियों में से हैं जो भारत में भी काम करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार निर्माता संभवतः अगले सप्ताह विलय का एलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
Honda Cars and Nissan Motor merger What it could mean for global carmakers and Auto Industry
Nissan Motor and Honda Cars - फोटो : Nissan Motor, Honda Cars
जापानी वाहन निर्माता Honda Motor Co. (होंडा मोटर कंपनी) और Nissan Motor Corp. (निसान मोटर कॉर्पोरेशन) ने बुधवार को पुष्टि की है कि वे निकट सहयोग पर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने उन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने विलय पर फैसला ले लिया है।


टोक्यो में निसान के शेयर की कीमत में लगभग 24 प्रतिशत की उछाल आई, क्योंकि अज्ञात स्रोतों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि यह होंडा के साथ विलय करके दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमेकिंग समूह बना सकता है। होंडा के शेयर की कीमत में 3 प्रतिशत तक की गिरावट आई। निसान गठबंधन के सदस्य Mitsubishi Motors Corp. (मित्सुबिशी मोटर्स कॉर्प) भी इस बातचीत का हिस्सा है।

निसान के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया गया था, लेकिन बाद में दोनों कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से एक बयान जारी करने के बाद इसे फिर से शुरू कर दिया गया। बयान में कहा गया था कि वे "भविष्य के सहयोग के लिए विभिन्न संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया है।"
Honda Cars and Nissan Motor merger What it could mean for global carmakers and Auto Industry
Nissan Magnite 2024 - फोटो : Nissan
उद्योग जगत में उथल-पुथल
चीनी वाहन निर्माताओं की बढ़ती लोकप्रियता ने उद्योग जगत को ऐसे समय में झकझोर कर रख दिया है। जब निर्माता जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, चीन की BYD (बीवाईडी), Great Wall (ग्रेट वॉल) और Nio (नियो) जैसी अपेक्षाकृत सस्ती ईवी चीन और अन्य जगहों पर अमेरिकी और जापानी कार कंपनियों के बाजार शेयरों को खा रही हैं।

जापानी वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अपने बड़े प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रह गई हैं। और अब वे लागत में कटौती करने और बीत गए समय की भरपाई करने की कोशिश कर रही हैं।
Honda Cars and Nissan Motor merger What it could mean for global carmakers and Auto Industry
Honda Car - फोटो : Honda
निसान, होंडा और मित्सुबिशी ने अगस्त में एलान किया था कि वे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी जैसे कंपोनेंट्स को साझा करेंगे। और ऑटोनॉमस ड्राइविंग के लिए संयुक्त रूप से रिसर्च सॉफ्टवेयर बनाएंगे। ताकि इलेक्ट्रिफिकेशन के इर्द-गिर्द केंद्रित ऑटो उद्योग में नाटकीय बदलावों के लिए बेहतर तरीके से अनुकूल हो सकें। जापान की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी होंडा और तीसरी सबसे बड़ी निसान के बीच एक प्रारंभिक समझौते की घोषणा मार्च में की गई थी।

तीनों वाहन निर्माताओं के बाजार पूंजीकरण के आधार पर विलय से लगभग 55 अरब डॉलर की बड़ी कंपनी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Cars and Nissan Motor merger What it could mean for global carmakers and Auto Industry
Toyota Urban Cruiser Taisor Limited Edition - फोटो : Toyota
एकजुट होने से छोटी जापानी वाहन निर्माताओं को जापान की बाजार अग्रणी Toyota Motor Corp. (टोयोटा मोटर कॉर्प) और जर्मनी की Volkswagen AG (फॉक्सवैगन एजी) के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपना पैमाना बढ़ाने में मदद मिलेगी। टोयोटा ने खुद जापान की Mazda Motor Corp. (माजदा मोटर कॉर्प) और Subaru Corp. (सुबारू कॉर्प) के साथ टेक्नोलॉजी साझेदारी की है।
विज्ञापन
Honda Cars and Nissan Motor merger What it could mean for global carmakers and Auto Industry
Nissan Armada - फोटो : Nissan
होंडा को निसान से क्या चाहिए? 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटोफोरकास्ट सॉल्यूशंस के उपाध्यक्ष सैम फियोरानी ने कहा कि निसान के पास ट्रक-आधारित बॉडी-ऑन-फ्रेम बड़ी एसयूवी जैसे कि Armada (अर्माडा) और इनफिनिटी QX80 हैं, जो होंडा के पास नहीं हैं। जिनमें बड़ी टोइंग क्षमता और अच्छा ऑफ-रोड प्रदर्शन है।

उन्होंने कहा कि निसान के पास बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहन, और गैस-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड पावरट्रेन बनाने का वर्षों का अनुभव है। जो होंडा को अपने खुद के ईवी और अगली पीढ़ी के हाइब्रिड विकसित करने में मदद कर सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed