फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hero MotoCorp launches 2025 xtreme 160r bikes with OBD 2 system price and updates

New Hero Bikes: हीरो ने लॉन्च की 2025 Xtreme 160R 2V और 4V बाइक्स, दे दिया ये नया टेक्नोलॉजी अपडेट

Fri, 25 Apr 2025 08:08 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 08:08 PM IST
सार

Hero Motocorp ने Xtreme 160R 2V और 4V बाइक्स की 2025 वर्जन को लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इन बाइक्स में क्या बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
hero MotoCorp launches 2025 xtreme 160r bikes with OBD 2 system price and updates
2025 Hero Xtreme 160R OBD-2B - फोटो : Hero Motocorp

विस्तार

2025 Hero Xtreme 160R: दोपहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp ने भारत में अपनी लोकप्रिय स्ट्रीट बाइक सीरीज़ Xtreme 160R के 2025 वेरिएंट्स, 2V और 4V को नए अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि अब ये दोनों बाइक्स OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप होंगी, जिससे ये पर्यावरण के प्रति अधिक जिम्मेदार बन जाएंगी।
विज्ञापन


कीमत और वेरिएंट्स
हीरो की ये दोनों बाइक्स अब सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध हैं। नई Xtreme 160R 2V और 4V OBD-2B की कीमत पुराने मॉडल्स के मुकाबले लगभग 1,600 रुपये बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन


स्टाइल में कोई बदलाव नहीं
डिजाइन और कलर स्कीम की बात करें तो, Xtreme 160R 2V को पहले की तरह Stealth Black कलर में ही पेश किया गया है। वहीं 4V वेरिएंट में भी Kevlar Brown, Neon Shooting Star और Stealth Black जैसे तीन लोकप्रिय कलर ऑप्शन मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कार चलाते हैं तो जान लीजिए, क्यों जरूरी है व्हील अलाइनमेंट, वरना उठाना पड़ सकता है भारी खर्च

दमदार इंजन अब नए मानकों के साथ
दोनों ही बाइक्स में पहले वाला ही 163.2cc सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 4V वर्जन में 16.9PS की पावर और 14.6Nm का टॉर्क जनरेट है, जबकि 2V में 15 Ps की पावर और 14 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इन्हें 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। फर्क बस इतना है कि अब ये इंजन OBD-2B कम्प्लायंट हो गए हैं, जिससे ये आधुनिक उत्सर्जन मानकों को पूरा करेंगे।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Xtreme 160R 2V में 37mm का टेलीस्कॉपिक फोर्क मिलता है, जबकि 4V वर्जन में KYB का इनवर्टेड फोर्क दिया गया है। दोनों ही बाइक्स में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है।


ब्रेकिंग सेटअप की बात करें तो, दोनों में 276mm फ्रंट डिस्क ब्रेक है। लेकिन 2V वर्जन में पीछे की ओर 130mm ड्रम ब्रेक और सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है। 4V वर्जन में पीछे 220mm का डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल ABS मिलता है।

यह भी पढ़ें: भारतीय ईवी कंपनियों को बड़ा झटका, चीन ने रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात पर लगाई रोक

क्या है OBD-2B का फायदा?
OBD-2B (On-board diagnostics) सिस्टम बाइक में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, खासकर इमीशन से जुड़ी समस्याओं की तुरंत जानकारी देता है। इससे न केवल बाइक की परफॉर्मेंस ट्रैक की जा सकती है, बल्कि प्रदूषण पर भी बेहतर नियंत्रण पाया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed