{"_id":"687f5597b0df67d2360c82a0","slug":"gurugram-traffic-police-issues-1216-challans-in-special-campaign-against-drink-and-drive-2025-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Drunk Driving: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 1216 चालान काटे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Drunk Driving: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 1216 चालान काटे
Tue, 22 Jul 2025 02:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:40 PM IST
सार
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 1 जुलाई से 20 जुलाई के बीच 'ड्रिंक एंड ड्राइव' के खिलाफ विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत कुल 1,216 चालान जारी किए गए।
विज्ञापन
Drunk Driving
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 1 जुलाई से 20 जुलाई के बीच 'ड्रिंक एंड ड्राइव' के खिलाफ विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत कुल 1,216 चालान जारी किए गए। इस अभियान की अगुवाई आईपीएस विकास अरोड़ा और डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन कर रहे हैं। उनका मकसद सड़कों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सड़क हादसों को रोकना है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है। और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है।
Gurugram Police Traffic Challan
- फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
महिला चालकों पर भी हुई कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, इन चालानों में से सात चालान महिला चालकों पर भी किए गए। इसके अलावा एक वाहन को जब्त भी किया गया है। इस कार्रवाई से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर एक यूजर ने चिंता जताई कि चालान कटने के बाद भी ड्राइवर गाड़ी चलाते रहते हैं। उन्होंने लिखा, "इस अभियान का असली मकसद है कि कोई भी शराब पीकर गाड़ी न चलाए। लेकिन चालान कटने के बाद भी लोग गाड़ी चला रहे हैं। क्या सभी 1,216 गाड़ियां जब्त की गईं? अगर नहीं, तो ये चालान सिर्फ सरकारी खजाने को ही फायदा पहुंचा रहे हैं।"
यह भी पढ़ें - Driving License: भारत और अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं, जानें फीस, टेस्ट और ऑनलाइन हासिल करने की पूरी जानकारी

चालान भुगतान नहीं करने वालों के लाइसेंस हुए सस्पेंड
पुलिस ने उन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड किए हैं जिन्होंने तीन महीने से चालान नहीं भरे थे। यह नियम अप्रैल में प्रस्तावित किया गया था, जिसके तहत वाहन मालिकों को तीन महीने के अंदर अपने ई-चालान का भुगतान करना जरूरी है, वरना उनका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, अगर किसी ड्राइवर ने एक वित्तीय वर्ष में तीन बार रेड सिग्नल तोड़ा या खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाई, तो उसका लाइसेंस कम से कम तीन महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Skoda-VW Recall: स्कोडा-फॉक्सवैगन की गाड़ियां इस खराबी के कारण वापस मंगाई गईं, इस साल में दूसरी बार हुईं रिकॉल

बढ़ेगा वाहन बीमा प्रीमियम
इसके अलावा, वाहन बीमा प्रीमियम को भी ई-चालानों से जोड़ने का प्रावधान है। इसका मतलब है कि अगर किसी ड्राइवर के पिछले वित्तीय वर्ष से दो या उससे ज्यादा बकाया चालान हैं, तो उसे अपने वाहन बीमा के लिए ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें - Ford Bronco EV: फोर्ड ब्रोंको न्यू एनर्जी ईवी ग्लोबली हुई पेश, क्या ये इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत आएगी?

शराब पीने के बाद क्या करें
गुरुग्राम पुलिस की सलाह है कि शराब पीने के बाद सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। अगर कोई साधन नहीं मिले, तो किसी भरोसेमंद और नशे में न रहने वाले व्यक्ति से गाड़ी चलवाकर घर पहुंचें। गुरुग्राम पुलिस की वेबसाइट पर भी साफ कहा गया है, "अगर आप गाड़ी चलाने की सोच रहे हैं, तो शराब पीना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।"
यह भी पढ़ें - MG M9 EV: भारत में लॉन्च हुई लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV एमजी एम9, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
यह भी पढ़ें - Porsche Taycan 4S Black Edition: पोर्शे ने भारत में लॉन्च की टेकन 4एस ब्लैक एडिशन, जानें कीमत और खूबियां
यह भी पढ़ें - Porsche Cayenne and Cayenne Coupe Black: पोर्शे केयेन और केयेन कूपे ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स