फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   skoda volkswagen india cars recall skoda recall volkswagen recall

Skoda-VW Recall: स्कोडा-फॉक्सवैगन की गाड़ियां इस खराबी के कारण वापस मंगाई गईं, इस साल में दूसरी बार हुईं रिकॉल

Mon, 21 Jul 2025 07:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 07:01 PM IST
सार

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया लिमिटेड (SAVWIPL) ने इस साल दूसरी बार अपनी गाड़ियों में सीट बेल्ट से जुड़ी खराबी को लेकर रिकॉल जारी किया है। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी कंपनी ने ऐसा ही रिकॉल किया था।

विज्ञापन
skoda volkswagen india cars recall skoda recall volkswagen recall
Auto Expo Skoda Pavilion - फोटो : Skoda

विस्तार

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया लिमिटेड (SAVWIPL) ने इस साल दूसरी बार अपनी गाड़ियों में सीट बेल्ट से जुड़ी खराबी को लेकर रिकॉल जारी किया है। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी कंपनी ने ऐसा ही रिकॉल किया था। इस बार भी फॉक्सवैगन ग्रुप इंडिया की '2.0 स्ट्रैटेजी' के तहत भारत में बनी सभी गाड़ियां इस रिकॉल के दायरे में आई हैं। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार कुल 1,821 गाड़ियों को रिकॉल किया गया है। जिनमें स्कोडा की Kylaq (काइलैक), Kushaq (कुशाक), Slavia (स्लैविया) और फॉक्सवैगन की Virtus (वर्टस) और Taigun (टाइगुन) मॉडल शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ford Bronco EV: फोर्ड ब्रोंको न्यू एनर्जी ईवी ग्लोबली हुई पेश, क्या ये इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत आएगी?
विज्ञापन

क्वालिटी इंस्पेक्शन में मिलीं दो बड़ी खामियां
SAVWIPL ने बताया कि क्वालिटी चेक के दौरान उन्हें सीट बेल्ट से जुड़ी दो प्रमुख दिक्कतें नजर आईं। पहली समस्या रियर सीट बेल्ट असेंबली (बाएं या दाएं) के मेटल बेस फ्रेम में दरार की है, जो हादसे के समय इसकी मजबूती पर असर डाल सकती है। दूसरी दिक्कत यह है कि कुछ गाड़ियों में फ्रंट या रियर सीटों पर गलत सीट बेल्ट पार्ट्स लगाए गए हैं। जो जरूरी सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को पूरा नहीं करते।

यह भी पढ़ें - MG M9 EV: भारत में लॉन्च हुई लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV एमजी एम9, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

स्कोडा और फॉक्सवैगन - दोनों ब्रांड के मॉडल प्रभावित
इस ताजा रिकॉल में स्कोडा की कुल 860 गाड़ियां शामिल हैं, जिनमें Kylaq, Kushaq और Slavia के यूनिट्स शामिल हैं। वहीं फॉक्सवैगन के Virtus और Taigun के 961 यूनिट्स भी इस समस्या से प्रभावित पाए गए हैं। खास बात यह है कि इससे पहले मई 2025 में भी इन ही मॉडलों के 47,235 यूनिट्स को सीट बेल्ट की वजह से रिकॉल किया गया था।

यह भी पढ़ें - Porsche Taycan 4S Black Edition: पोर्शे ने भारत में लॉन्च की टेकन 4एस ब्लैक एडिशन, जानें कीमत और खूबियां
विज्ञापन

ग्राहकों से संपर्क करेगी कंपनी, फ्री में होगा रिप्लेसमेंट
जैसा कि पहले के रिकॉल्स में हुआ है, इस बार भी स्कोडा और फॉक्सवैगन डीलरशिप उन ग्राहकों से सीधे संपर्क करेंगी, जिनकी गाड़ियां इस रिकॉल का हिस्सा हैं। प्रभावित गाड़ियों में खराब सीट बेल्ट के पार्ट्स की जांच और जरूरत पड़ने पर उनका बदला जाना मुफ्त में किया जाएगा। इसके अलावा, ग्राहक ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी यह चेक कर सकते हैं कि उनकी गाड़ी इस रिकॉल में शामिल है या नहीं। 

यह भी पढ़ें - Porsche Cayenne and Cayenne Coupe Black: पोर्शे केयेन और केयेन कूपे ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed