फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vehicles: ईवी में बढ़ोतरी के बावजूद वैश्विक जीवाश्म ईंधन की मांग में नहीं आई गिरावट, अध्ययन में खुलासा

Mon, 20 Nov 2023 06:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
Global demand for petrol and diesel defying to decline despite surging demand and sales for electric vehicles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग और बिक्री के बावजूद, पेट्रोल और डीजल की वैश्विक मांग में गिरावट नहीं हो रही है। मॉर्गन स्टेनली के एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है। अध्ययन में दावा किया गया है कि इलेक्ट्रिक वाहन खरीद में बढ़ोतरी और तेल की बढ़ती मांग के बीच का विरोधाभास दुनिया भर में पारंपरिक उम्मीदों को चुनौती दे रहा है।
Global demand for petrol and diesel defying to decline despite surging demand and sales for electric vehicles
petrol pump - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट में कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल के लिए वैश्विक खपत 2023 में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाली है। जिसमें जीवाश्म ईंधन की बिक्री लगभग 40 प्रतिशत बढ़ जाएगी। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री बढ़ने के बावजूद, दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल की खपत पर अंकुश नहीं लगा है। ईवी के वैश्विक ऑटोमोबाइल बिक्री का 10 प्रतिशत से ज्यादा होने की उम्मीद है। 
Global demand for petrol and diesel defying to decline despite surging demand and sales for electric vehicles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अध्ययन से आगे पता चला कि नॉर्वे विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन प्रवेश दर का दावा करता है। उत्तरी यूरोपीय देश में नए यात्री वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत होने के बावजूद, नॉर्वे में तेल की मांग में गिरावट नहीं आई है। ऐसा ही ट्रेंड चीन में भी देखा गया है, जो दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन बाजार है। अध्ययन से पता चला है कि चीन में तेल की मांग 50 प्रतिशत बढ़ गई है और देश में ईवी की पहुंच 20 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। इसने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के एक अनुमान का हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि पेट्रोकेमिकल क्षेत्र भविष्य में तेल की मांग का प्राथमिक चालक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Global demand for petrol and diesel defying to decline despite surging demand and sales for electric vehicles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अध्ययन में यह भी कहा गया है कि नई ऊर्जा में बदलाव होने में दशकों लग जाते हैं। नई टेक्नोलॉजी को दबदबा कायम करने में समय लगता है। इस समय, परिवहन क्षेत्र में प्राथमिक ऊर्जा खपत में पेट्रोल और डीजल जैसे जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से ज्यादा है। जबकि सौर और पवन की हिस्सेदारी सिर्फ पांच प्रतिशत से ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में शुद्ध-शून्य उत्सर्जन की ओर बदलाव को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीतियां और लागत-कुशल नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने से इस संतुलन में धीरे-धीरे बदलाव आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed