अमेरिक की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Ford (फोर्ड) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Endeavour (एंडेवर) के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल का अपने प्री-प्रोडक्शन अवतार में एक आधिकारिक टीजर वीडियो जारी किया है। यह कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Everest (एवरेस्ट) के नाम से बेची जाती है। नया टीजर वीडियो पूरी तरह से कैमोफ्लेज में है, यानी ढंका हुआ है। इसके बावजूद इस एसयूवी की डिजाइन के कुछ डिटेल्स दिखाई दे रहे हैं। "माउंटेन पीक" से प्रेरित कैमोफ्लेज में, एसयूवी का प्रोटोटाइप सपाट सड़कों और उबड़-खाबड़ इलाकों से होकर गुजरता है। नई 2022 फोर्ड एंडेवर (एवरेस्ट) का ग्लोबल डेब्यू अगले साल होगा।
2 of 5
2022 Ford Endeavour
- फोटो : Ford
लुक और डिजाइन
जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, नई पीढ़ी की फोर्ड एंडेवर चारों तरफ मस्कुलर लुक के साथ आएगी। फ्रंट में इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ सी-आकार के एलईडी हेडलैंप और सेंटर में दो मोटे हॉरिजंटल स्लैट के साथ एक 3डी ग्रिल होगा। आनेवाली फोर्ड एंडेवर के अन्य डिजाइन डिटेल्स में सिल्वर बैश प्लेट्स, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, रेक्ड विंडशील्ड, एलईडी टेललाइट्स, बड़े अलॉय व्हील, एक बड़ा साइड-स्टेप और रूफ रेल शामिल हैं।
3 of 5
2022 Ford Endeavour
- फोटो : Ford
फीचर्स
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो, नई पीढ़ी की फोर्ड एंडेवर में एक बड़ा वर्टिकल-स्टैक्ड टैबलेट-स्टाइल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें एक नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड लेआउट और बहुत सारे नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है।
4 of 5
2022 Ford Endeavour
- फोटो : Ford
इंजन और ट्रांसमिशन
नेक्स्ट-जेनरेन Ford Endeavour (Everest) को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो इंजन ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है। इसमें एक 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल और एक बड़ा 3.0-लीटर V6 टर्बो डीजल यूनिट शामिल है। दोनों इंजन स्टैंडर्ड 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। एसयूवी के हायर ट्रिम लेवल में 4x4 ड्राइवट्रेन भी होगा।
5 of 5
2022 Ford Endeavour
- फोटो : Ford
भारत में कब होगी लॉन्च
यहां यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इसके भारतीय बाजार में लॉन्चिंग पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। भले ही यह भारत में उतारी भी जाती है, तो मॉडल को कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) रूट के जरिए लाया जाएगा। यह टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर की तुलना में एसयूवी को और अधिक महंगा बना देगी।