{"_id":"5e9c6a5e8ebc3e72bf409021","slug":"ford-mustang-wins-the-best-selling-sports-car-title-for-fifth-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"56 साल की हुई Ford Mustang, 5वीं बार बनी दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
56 साल की हुई Ford Mustang, 5वीं बार बनी दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 19 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग
- फोटो : Courtesy: Ford
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फोर्ड मस्टैंग (Ford Mustang) सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। यह पहली बार नहीं है बल्कि लगातार पांचवी बार है जब इस कार ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह कंपनी के लिए सुखद पहलू है कि कंपनी इस बार अपना 56वां जन्मदिवस मना रही है। कंपनी के लिए इससे बेहतर उपहार क्या हो सकता है कि जन्मदिवस के मौके पर फोर्ड मस्टैंग सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।
2 of 5
फोर्ड मस्टैंग
- फोटो : Amit Dwivedi
1964 में अमेरिका में लॉन्च
बता दें कि यह एक स्पोर्ट्स कार है जो कि 1964 में अमेरिका में लॉन्च की गई थी। यह अमेरिका की भी पिछले 50 सालों में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्टस कार बन गई है। आईएचएस मार्केट के ताजा न्यू व्हीकल रजिस्ट्रेशन डेटा के अनुसार मस्टैंग की 102,090 यूनिट्स बिकी हैं। इस बिक्री के साथ यह 2019 में दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।
3 of 5
Ford Mustang
- फोटो : Social Media
मस्टैंग की बिक्री 33 फीसदी बढ़ी
रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि के दौरान जर्मनी में मस्टैंग की बिक्री 33 फीसदी बढ़ी है। जबकि पोलैंड में यह बिक्री करीब 50 प्रतिशत और फ्रांस में भी इसकी बिक्री दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ford Mustang
- फोटो : Social Media
वहीं फोर्ड मोटर कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जिम कार्ले ने कहा कि हमें गर्व है कि इस वैरिएंट ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिक्री की है। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग के शौकीन स्वीडन से शंघाई तक और अमेरिका की खाली सड़कों पर इस कार का आनंद ले रहे हैं। हम आज 56 सालों से लगातार अपने प्रशंसकों की सेवा करने के लिए सम्मानित हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Ford Mustang
उन्होंने कहा कि 56 साल पहले 17 अप्रैल को लॉन्च होने वाली फोर्ड मस्टैंग को एक उत्कृष्ट सफलता मिली है। इस साल भी हमारे परिवार में कई नए सदस्य जुड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।