फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शानदार होने वाला है छोटी SUV गाड़ियों का बाजार, जल्द ही लॉन्च होने जा रही हैं ये 8 सस्ती SUV

Fri, 11 Sep 2020 04:44 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 11 Sep 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
These 8 affordable upcoming sub compact sub 4 meter suv in india are going to be launched soon
Upcoming Compact SUV in India - फोटो : Amar Ujala

किआ मोटर्स अपनी नई सबकॉम्पैक्ट सेगमेंट में 4-मीटर से छोटी एसयूवी Kia Sonet को 18 सितंबर को भारत में लॉन्च करेगी और इसकी कीमतों की भी घोषणा करेगी। टोयोटा भी अर्बन क्रूजर के नाम से छोटी एसयूवी ला रही है। रेनो-निसान भी छोटी एसयूवी लाने का एलान कर चुकी हैं। सब 4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में काफी हॉट होने वाला है, क्योंकि और भी ऑटो कंपनियां इस सेगमेंट पर नजरें गड़ाए हुए हैं। जानते हैं अपकमिंग एसयूवी के बारे में...

These 8 affordable upcoming sub compact sub 4 meter suv in india are going to be launched soon
Nissan Magnite SUV - फोटो : Nissan

निसान मैग्नाइट

निसान कंपनी Magnite SUV पर बड़ा दांव लगा रही है जो भारत में लॉन्च होने के बाद Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) और Kia की आने वाली कार Sonet (सोनेट) से मुकाबला करेगी। CMF-A प्लेटफार्म पर बेस्ड मैग्नाइट एसयूवी दो इंजन विकल्पों के साथ आएगी। इसमें एक 72 पीएस, 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन और दूसरा 95 पीएस, 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड-पेट्रोल यूनिट होगी। यह इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। पेट्रोल इंजन में एएमटी ऑटो ऑप्शन और टर्बो-पेट्रोल यूनिट में सीवीटी ऑटोमैटिक ऑप्शन भी मिलेगा। माना जा रहा है Nissan (निसान) ने अपनी बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट के कॉन्सेप्ट का 16 जुलाई को वर्ल्ड प्रीमियर किया था। वहीं कंपनी इसे जनवरी 2021 में उतार सकती है।
 

These 8 affordable upcoming sub compact sub 4 meter suv in india are going to be launched soon
Renault Kiger - फोटो : Twitter (CarsSouthAfrica)

रेनो काइगर  

फ्रेंच ऑटो कंपनी रेनो अपनी सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी को इस साल लॉन्च कर सकती है। इस एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV500 से होगा। नई कार को रेनो के नए प्लेटफॉर्म CMF-A+ पर बनाया गया है। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, वहीं टर्बो इंजन के साथ सीवीटी का ऑप्शन मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये रखी जा सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
These 8 affordable upcoming sub compact sub 4 meter suv in india are going to be launched soon
Citroen C21 - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)

Citroen C21

सिट्रॉन भी भारत में अपनी छोटी एसयूवी उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत में C5 एयरक्रॉस प्रीमियम एसयूवी को अगले साल के शुरुआती महीनों में भारत में उतार सकती है। वहीं कंपनी की 4-मीटर से छोटी एसयूवी का कोडनेम सी21 है। वहीं नई एसयूवी को कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। जिसपर नई प्यूजो 208 को बनाया गया है। वहीं इसे 1.2 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में उतारा जाएगा, जो 130 बीएचपी की पावर देगा। साथ ही 1.5 लीटर डीजल इंजन का भी विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
These 8 affordable upcoming sub compact sub 4 meter suv in india are going to be launched soon
Jeep Mini SUV - फोटो : pinterest

जीप 526

जीप भी भारत में अपनी 4-मीटर से छोटी एसयूवी लाने का एलान कर चुकी है। जो फोर्ड इकोस्पोर्ट और सुजुकी जिम्नी को टक्कर देगी। खबरें हैं कि इसे एफसीए और ग्रुप पीएसए की पार्टनरशिप के साथ सिट्रॉन सी21 के प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। कंपनी का दावा है कि जीप 526 कोडनेम वाली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को शहरी क्षेत्रों में ज्यादा पसंद किया जाएगा। भारतीय बाजार में इसे 2021 में लॉन्च किया जा जाएगा जबकि अन्य बाजारों में इसे 2022 में लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह जीप ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। यह एसयूवी सेगमेंट की पहली कार बनेगी जिसे इस फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

जीप की नई सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में नए 1.3 लीटर, 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का डि-ट्यून्ड वर्जन हो सकता है। इसे दो इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एक 150 पीएस की पावर और 270 एनएम का टॉर्क और दूसरा इंजन 180 पीएस की पावर और 270 एनएम टॉर्क देगा। इसका इंजन दो अलग-अलग पावर आउटपुट के साथ आएगा। इस एसयूवी में डीजल इंजन का भी ऑप्शन होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed