{"_id":"63413248d1f9e65e475a0570","slug":"electric-scooter-buying-guide-diwali-2022-top-e-scooter-to-buy-this-year-on-festive-season-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 3 Electric Scooter: दिवाली पर खरीदना चाहते हैं नया टू-व्हीलर? ये हैं देश के टॉप-3 इलेक्ट्रिक स्कूटर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 3 Electric Scooter: दिवाली पर खरीदना चाहते हैं नया टू-व्हीलर? ये हैं देश के टॉप-3 इलेक्ट्रिक स्कूटर
Sat, 08 Oct 2022 01:48 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
इलेक्ट्रिक वाहनों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों की मासिक बिक्री के आकंड़ों से इसकी पुष्टि होती है। देश में सितंबर के महीने में कुल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की रिटेल बिक्री 52,999 यूनिट रही, जिसमें 3 प्रतिशत मासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि रजिस्ट्रेशन का ग्राफ साल-दर-साल 220 प्रतिशत उछाल का संकेत देता है। टॉप 10 खिलाड़ियों ने कुल रजिस्ट्रेशन का 92 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया। इसमें Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) टॉप पोजिशन हासिल करने में कामयाब रही। इसके बाद दूसरे नंबर पर Okinawa (ओकिनावा) और फिर तीसरे स्थान पर Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) रही। अगर इस त्योहारी सीजन में आप भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार में कई ऑप्शन हैं। यहां हम आपको टॉप 3 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : ola
Ola Electric Scooter
इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में Ola Electric S1 और S1 Pro स्कूटर उपलब्ध है। स्कूटर को दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। S1 ट्रिम 121 किमी की रेंज वाला बेस वेरिएंट है, जबकि S1 Pro हाई-स्पेक ट्रिम है जो एक बार चार्ज करने पर 181 किमी की रेंज देता है। S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है, जबकि S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 127,670 रुपये रखी गई है। यह स्कूटर 10 कलर ऑप्शन के साथ आता है।

ड्राइविंग रेंज और स्पीड
Ola S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।

18 मिनट में 50 फीसदी चार्जिंग
ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देते हैं। इससे स्कूटर की बैटरी इतना चार्ज हो जाएगी कि यह 75 किमी की हाफ साइकिल रेंज की दूरी तय कर सके।

Okinawa Okhi 90
- फोटो : Okinawa Autotech
Okinawa Okhi 90
ओकिनावा ओखी-90 हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें 3800 वॉट मोटर दिया गया है। इसमें रिमूवेबल 72V 50 Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। स्कूटर की बैटरी को एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि बैटरी को फुल चार्ज करने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है। इस स्कूटर में दो राइडिंग मोड मिलते हैं - इको और स्पोर्ट्स। यह स्कूटर सिर्फ 10 सेकंड में 0 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। ईको मोड में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप आसानी से 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे और स्पोर्ट्स मोड में 85 से 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चला सकते हैं।