{"_id":"6328330af7e14217a012a524","slug":"dutch-students-made-an-electric-zem-car-from-junk-know-how-it-works-and-clean-the-air","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zem Car: छात्रों ने कबाड़ से बनाई हवा साफ करने वाली इलेक्ट्रिक कार, इस तरह करती है काम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Zem Car: छात्रों ने कबाड़ से बनाई हवा साफ करने वाली इलेक्ट्रिक कार, इस तरह करती है काम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 19 Sep 2022 02:45 PM IST
सार
नीदरलैंड की एक यूनिवर्सिटी के छात्रों ने ऐसी कार बनाई है जो चलने पर प्रदूषण नहीं फैलाती बल्कि हवा को साफ भी करती है। सिर्फ यही इसकी खासियत नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रों ने इस कार को कबाड़ जोड़कर बनाया है।
विज्ञापन
1 of 5
जेम कार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौजूदा समय में कई देश वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए नई तकनीकों पर जोर दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नीदरलैंड की एक यूनिवर्सिटी के छात्रों ने ऐसी कार बना दी है जो सभी के लिए आश्चर्य का केंद्र बनी हुई है। इस कार को बनाने से लेकर इसके काम करने की खासियत ने इसे चर्चा का केंद्र बना दिया है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में।
क्या है खासियत
2 of 5
जेम कार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार की दो बड़ी खासियत हैं। जेम कार की पहली खासियत ये है कि इसे कबाड़ जोड़कर बनाया गया है। इसे बनाने में किसी भी तरीके के नए मेटिरियल का उपयोग नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक कार के ज्यादातर पार्ट्स थ्री-डी प्रिटेंड हैं और इन्हें बनाने में रिसाइकल्ड प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। इसकी दूसरी खासियत ये है कि चलने पर इस कार से प्रदूषण नहीं होता बल्कि ये कार खुद प्रदूषण को खास तरीके से कम करती है।
ऐसे हवा साफ करती है कार
3 of 5
जेम कार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कॉन्सैप्ट ईवी में 22 KwH की मोटर लगाई गई है जो री-जनरेट ब्रेकिंग का उपयोग कर और बेहतर काम करती है। कार में क्लीनट्रॉम लिथियम आयन बैटरी का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही इस कार में दो फिल्टर भी लगाए गए हैं जो 20 हजार मील की ड्राइविंग के दौरान दो किलो कार्बन डाई ऑक्साइड को सोखने की क्षमता रखते हैं। इस कार को जहां पर भी चलाया जाता है वहां अपने आस-पास की हवा से कार्बन को सोख लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजाइन भी करता है प्रभावित
4 of 5
जेम कार
- फोटो : सोशल मीडिया
जब कार को बनाने में खास तरीके का उपयोग किया गया है तो जाहिर है कार का डिजाइन भी अलग होगा। कार का लुक भी किसी सुपर कार जैसा लगता है।
विज्ञापन
कार को मिला जेम नाम
5 of 5
जेम कार
- फोटो : सोशल मीडिया
कार को जेम नाम दिया गया है। इसे ये नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि ये जीरो एमिशन मोबिलिटी कार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को बनाने का कारनामा Eindhoven University Of Technology के छात्रों ने किया है। छात्रों ने अभी इसका पेटेंट नहीं करवाया है और वो उम्मीद कर रहे हैं कि बड़ी कार बनाने वाली कंपनियां इस कार से प्रेरणा लें और ऐसी कार बनाएं जो भविष्य में और बेहतर तरीके से काम कर पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।