फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diesel Cars Ban: क्या डीजल कारों पर नहीं लगेगा प्रतिबंध? पैनल की सिफारिश को केंद्र ने अभी तक नहीं माना

Wed, 10 May 2023 12:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
Diesel Cars Ban News India Petroleum Ministry says it will not implement recommendations of its panel
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में डीजल वाहन मालिक राहत की सांस ले सकते हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि वह अपने पैनल से मिली सिफारिशों को लागू नहीं करेगा। मंत्रालय ने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए कहा कि केंद्र ने अभी तक अपने एनर्जी ट्रांजिशन पैनल की रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए भारत के सभी प्रमुख शहरों में 2027 तक डीजल से चलने वाले चार-पहिया वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। रिपोर्ट में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में डीजल कारों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है।
Diesel Cars Ban News India Petroleum Ministry says it will not implement recommendations of its panel
Delhi Traffic - फोटो : PTI
मंगलवार को मंत्रालय ने कहा कि पैनल की सिफारिशें फ्यूचरिस्टिक (भविष्यवादी) हैं। इसने लिखा, "भारत 2070 तक नेटजीरो के लिए प्रतिबद्ध है। ईटीएसी ने कम कार्बन ऊर्जा में शिफ्ट करने के लिए व्यापक और आगे की ओर बढ़ने वाली सिफारिशें की हैं। ईटीएसी का एक भविष्यवादी दृष्टिकोण है।" हालांकि, मंत्रालय ने कहा, इस तरह के प्रतिबंधों को लागू करने के बारे में अंतिम फैसला करने के लिए राज्यों सहित सभी हितधारकों के साथ बहुत विचार-विमर्श की जरूरत है।
Diesel Cars Ban News India Petroleum Ministry says it will not implement recommendations of its panel
Delhi Traffic - फोटो : अमर उजाला
डीजल की बिक्री भारत में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी फॉसिल फ्यूल (जीवाश्म ईंधन) का लगभग 40 प्रतिशत है। ट्रांसपोर्ट सेक्टर चलाने के लिए लगभग 80 प्रतिशत डीजल पर निर्भर रहता है। वाणिज्यिक वाहनों के अलावा, डीजल का इस्तेमाल कई निजी वाहन मालिक भी करते हैं, खास तौर पर बड़ी एसयूवी। प्रतिबंध लगाने के लिए विकल्पों की पेशकश करने के लिए उचित योजना की जरूरत होगी। इसलिए, मंत्रालय ने कहा, "ईटीएसी की सिफारिशों पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Diesel Cars Ban News India Petroleum Ministry says it will not implement recommendations of its panel
Delhi Traffic - फोटो : PTI
इससे पहले, पैनल ने एक रिपोर्ट पेश की जिसमें उसने उन शहरों में प्योर इलेक्ट्रिक और गैस-ईंधन वाले वाहनों पर स्विच करने के पक्ष में सलाह दी, जहां 10 लाख से ज्यादाा लोग रहते हैं। पैनल ने वाहनों के उत्सर्जन को कम करने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रदूषित शहरों में डीजल चार-पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का भी प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
Diesel Cars Ban News India Petroleum Ministry says it will not implement recommendations of its panel
Delhi Traffic - फोटो : अमर उजाला
पैनल ने यह भी कहा कि इस दशक के आखिर तक, जीवाश्म ईंधन से चलने वाली सिटी बसों को बेड़े में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। पैनल ने सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किए जाने के पक्ष में वकालत की है। पैनल ने कथित तौर पर रिपोर्ट में कहा, "2030 तक, ऐसी सिटी बसों को नहीं शामिल किया जाना चाहिए जो इलेक्ट्रिक नहीं हैं... सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए डीजल बसों को 2024 के बाद से नहीं शामिल किया जाना चाहिए।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed