फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Nexon EV Max: टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी मैक्स को इस देश में किया लॉन्च, जानें भारत से है कितनी महंगी

Wed, 10 May 2023 11:41 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 11:41 AM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV Max Electric SUV launched in Nepal Know Price Range Specs
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने Nexon EV Max इलेक्ट्रिक एसयूवी को नेपाल में लॉन्च कर दिया है। Nexon EV के लॉन्ग-रेंज वर्जन को पड़ोसी देश में इलेक्ट्रिक एसयूवी के 7.2 kW वर्जन के लिए एक्स-शोरूम NPR 46 लाख (भारतीय मुद्रा में करीब 28.72 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। टाटा मोटर्स ने पिछले साल Nexon EV Max को भारत में लॉन्च किया था। इसे हाल ही में एक डार्क एडिशन के साथ भी उतारा गया है। भारत में, Nexon EV Max की एक्स-शोरूम कीमत 18.34 लाख रुपये और 19.84 लाख रुपये के बीच है।
Tata Nexon EV Max Electric SUV launched in Nepal Know Price Range Specs
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
बैटरी,रेंज और स्पीड
नेपाल में लॉन्च किया गया Nexon EV Max भारत में मिलने वाले मॉडल के जैसा ही है। यह 40.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है, जो एक बार चार्ज करने पर 453 किलोमीटर की ARAI प्रमाणित रेंज का वादा करता है। इलेक्ट्रिक एसयूवी 100 kW का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 9 सेकंड के अंदर 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
Tata Nexon EV Max Electric SUV launched in Nepal Know Price Range Specs
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
चार्जिंग
टाटा मोटर्स नेपाल में Nexon EV Max को 7.2 kW AC फास्ट चार्जर के ऑप्शन के साथ पेश करती है। इलेक्ट्रिक एसयूवी को पूरी तरह से रिचार्ज करने में लगभग 6.5 घंटे लगते हैं। 50 kW DC फास्ट चार्जर के जरिए, Nexon EV Max को सिर्फ 56 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Nexon EV Max Electric SUV launched in Nepal Know Price Range Specs
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV Max, पड़ोसी देश में कार निर्माता द्वारा लॉन्च किया गया तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन है। टाटा मोटर्स पहले से ही नेपाल में Nexon EV और Tigor EV जैसी अन्य इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्र ने कहा, "नेपाल का बाजार ईवी के लिए एक मजबूत समर्थक रहा है, और यह यहां हमारी बढ़ती ईवी बिक्री से स्पष्ट है। हमारे ईवी पोर्टफोलियो को ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने हमें यहां अपनी पेशकशों का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। हम निश्चिंत हैं कि नेक्सन ईवी मैक्स नेपाल में ग्राहकों के ईवी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगी और यहां हमारे विकास की गति को तेज करने में हमारी मदद करेगी।"
विज्ञापन
Tata Nexon EV Max Electric SUV launched in Nepal Know Price Range Specs
Tata Nexon EV Max Dark Edition - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने हाल ही में Nexon EV Max Dark Edition को भारत में लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी का यह स्पेशल एडिशन एक बार चार्ज करने पर 453 किमी की ड्राइविंग रेंज का वादा करता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 141 बीएचपी और 250 एनएम का आउटपुट जेनरेट करता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.04 लाख रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed