फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric Vehicles: 'दिल्ली बनेगी देश की ईवी कैपिटल, 2026 तक राजधानी में दौड़ेंगी 8,000 इलेक्ट्रिक बसें'

Tue, 26 Aug 2025 02:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 02:41 PM IST
सार

दिल्ली के परिवहन मंत्री ने कहा है कि फरवरी 2026 तक राजधानी की सड़कों पर 7,000 से 8,000 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इसके साथ ही दिल्ली देश की "इलेक्ट्रिक व्हीकल कैपिटल" के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगी।

विज्ञापन
Delhi to Add 8000 Electric Buses by 2026, Set to Become India EV Capital says Transport Minister Pankaj Singh
Electric Bus - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा है कि फरवरी 2026 तक राजधानी की सड़कों पर 7,000 से 8,000 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इसके साथ ही दिल्ली देश की "इलेक्ट्रिक व्हीकल कैपिटल" के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगी।


अभी कितनी ई-बसें चल रही हैं
फिलहाल दिल्ली में करीब 3,400 इलेक्ट्रिक बसें हैं, जबकि मंत्री पद संभालने के समय यह संख्या सिर्फ 400 थी। पंकज सिंह ने बताया कि इस साल के अंत तक यह संख्या बढ़कर 6,000 तक पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा, "दिल्ली में रूट के हिसाब से 7,000 से 8,000 बसों की जरूरत है और हमें पूरा भरोसा है कि फरवरी तक हम यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे।"

यह बयान उन्होंने सोमवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इंडिया क्लीन ट्रांसपोर्टेशन समिट 2025 के दौरान दिया।

यह भी पढ़ें - Suzuki: तोशिहिरो सुजुकी का बड़ा एलान- सुजुकी भारत में करेगी 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश
Delhi to Add 8000 Electric Buses by 2026, Set to Become India EV Capital says Transport Minister Pankaj Singh
Electric Bus - फोटो : Freepik
'देवी बसें' और नई ईवी पॉलिसी
बस बेड़े के विस्तार के साथ-साथ दिल्ली की 'देवी बसें' भी शामिल होंगी, जो लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी।

पंकज सिंह ने बताया कि फरवरी तक दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी 2.0 भी लॉन्च होगी। जिसमें खास तौर पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: गडकरी ने कहा- डीपीआर कंसल्टेंट्स पर बनाएं जाए रेटिंग सिस्टम, गुणवत्ता न होने पर देंगे जुर्माना
Delhi to Add 8000 Electric Buses by 2026, Set to Become India EV Capital says Transport Minister Pankaj Singh
DEVI Bus Scheme in Delhi - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा, "हम हाउसिंग सोसाइटी, फ्लाईओवर के नीचे और आउटर दिल्ली की खाली जमीन पर चार्जिंग पॉइंट बना रहे हैं। इसमें आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) को शामिल किया जाएगा और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल भी अपनाया जाएगा। नई पॉलिसी में पुराने वाहनों को स्क्रैप करना, रोड टैक्स और इंसेंटिव्स जैसे प्रावधान होंगे। यह नीति जनता को पसंद आएगी।"

यह भी पढ़ें - GST on Vehicles: जीएसटी में देरी हुई तो फीकी पड़ सकती है ऑटो सेक्टर की त्योहारों की बिक्री, डीलर्स की चेतावनी 

यह भी पढ़ें - E20: नितिन गडकरी ने कहा- हमने पुरानी कारों पर परीक्षण किया, ई20 ईंधन की 'गलत सूचना' पर 'पेट्रोलियम लॉबी' को फिर घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi to Add 8000 Electric Buses by 2026, Set to Become India EV Capital says Transport Minister Pankaj Singh
DEVI Bus Scheme in Delhi - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली-ओस्लो स्मार्ट ट्रांसपोर्ट इनिशिएटिव
मंत्री ने बताया कि दिल्ली नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के अनुभवों से भी सीख लेगी। इसके लिए प्रस्तावित 'दिल्ली-ओस्लो स्मार्ट ट्रांसपोर्ट इनिशिएटिव' शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "ओस्लो से हमारी दोस्ती हमें बेहतरीन तकनीक तक पहुंचाने में मदद करेगी और हम सही दिशा में आगे बढ़ पाएंगे।"

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल से माइलेज 2-5 प्रतिशत तक हो सकता है कम! क्या है विशेषज्ञों की राय 

यह भी पढ़ें - Ethanol: केंद्र की 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका 
विज्ञापन
Delhi to Add 8000 Electric Buses by 2026, Set to Become India EV Capital says Transport Minister Pankaj Singh
Tata Harrier EV - फोटो : Amar Ujala
ओस्लो का अनुभव
ओस्लो के क्लाइमेट डिपार्टमेंट के वाइस डायरेक्टर ऑडुन गारबर्ग ने कहा कि नॉर्वे ने भी शुरुआत में कई मुश्किलों का सामना किया।

उन्होंने बताया, "2006-07 में हमारे पास पर्याप्त चार्जिंग पॉइंट नहीं थे, जिसकी वजह से ईवी अपनाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन अब हमारे पास मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है और अगली चुनौती ई-ट्रक और हाउसिंग कोऑपरेटिव्स में चार्जिंग सुविधा देना है।" 

यह भी पढ़ें - 2025 Indian Scout: भारत में लॉन्च हुई 2025 इंडियन स्काउट सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: एक वर्ष में 200 ट्रिप पूरी होते ही क्या फिर से देने होंगे 3000 रुपये? जानें क्या हैं नियम 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed