फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suzuki: तोशिहिरो सुजुकी का बड़ा एलान- सुजुकी भारत में करेगी 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश

Tue, 26 Aug 2025 01:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 01:17 PM IST
सार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का उत्पादन शुरू कर दिया है। उत्पादन शुरू होने के बाद अपने संबोधन में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी ने एलान किया कि कंपनी अगले 5 से 6 वर्षों में भारत में 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

विज्ञापन
Toshihiro Suzuki announced Suzuki Motor Corporation To Invest Rs 70000 Crore In India
Prime Minister Narendra Modi meets Suzuki Motor Corp. President Toshihiro Suzuki (File) - फोटो : ANI
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का उत्पादन शुरू कर दिया है। यह शुरुआत गुजरात के हैंसपुर में बने कंपनी के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से हुई, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, जापान के राजदूत केइची ओनो, सुजुकी मोटर के अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी और कंपनी के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: गडकरी ने कहा- डीपीआर कंसल्टेंट्स पर बनाएं जाए रेटिंग सिस्टम, गुणवत्ता न होने पर देंगे जुर्माना
Toshihiro Suzuki announced Suzuki Motor Corporation To Invest Rs 70000 Crore In India
Toshihiro Suzuki, President, Suzuki Motor Corporation - फोटो : ANI
70 हजार करोड़ का बड़ा एलान
उत्पादन शुरू होने के बाद अपने संबोधन में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी ने एलान किया कि कंपनी अगले 5 से 6 वर्षों में भारत में 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। उन्होंने कहा, "माननीय प्रधानमंत्री, सुजुकी ने गर्व के साथ पिछले चार दशकों से भारत की मोबिलिटी यात्रा में साझेदारी की है। हम ग्रीन मोबिलिटी के विजन को पूरा करने और 'विकसित भारत' में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

यह भी पढ़ें - GST on Vehicles: जीएसटी में देरी हुई तो फीकी पड़ सकती है ऑटो सेक्टर की त्योहारों की बिक्री, डीलर्स की चेतावनी 

यह भी पढ़ें - E20: नितिन गडकरी ने कहा- हमने पुरानी कारों पर परीक्षण किया, ई20 ईंधन की 'गलत सूचना' पर 'पेट्रोलियम लॉबी' को फिर घेरा
Toshihiro Suzuki announced Suzuki Motor Corporation To Invest Rs 70000 Crore In India
Maruti Suzuki Jimny Conqueror Concept at Auto Expo 2025 - फोटो : Amar Sharma
गुजरात बनेगा दुनिया का ऑटो हब
अपने भाषण में तोशिहिरो सुजुकी ने बताया कि गुजरात का नया प्लांट दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब में से एक बनने जा रहा है। यहां से न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कई देशों में गाड़ियां सप्लाई होंगी। इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 10 लाख यूनिट तक की रखी गई है।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल से माइलेज 2-5 प्रतिशत तक हो सकता है कम! क्या है विशेषज्ञों की राय 

यह भी पढ़ें - Ethanol: केंद्र की 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका 
विज्ञापन
विज्ञापन
Toshihiro Suzuki announced Suzuki Motor Corporation To Invest Rs 70000 Crore In India
Maruti Suzuki e Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
पहली कार- मारुति सुजुकी ई-विटारा
इस प्लांट से बनने वाली पहली कार मारुति सुजुकी ई-वीटारा होगी। यह कंपनी की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक एसयूवी है। जिसे जापान और यूरोप सहित 100 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - 2025 Indian Scout: भारत में लॉन्च हुई 2025 इंडियन स्काउट सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: एक वर्ष में 200 ट्रिप पूरी होते ही क्या फिर से देने होंगे 3000 रुपये? जानें क्या हैं नियम 
विज्ञापन
Toshihiro Suzuki announced Suzuki Motor Corporation To Invest Rs 70000 Crore In India
Maruti Suzuki e Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
भारत में बनी पहली लिथियम-आयन बैटरी
तोशिहिरो सुजुकी ने बताया कि भारत में पहली बार लिथियम-आयन बैटरी और सेल का उत्पादन भी शुरू हो गया है। इसे स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया है और यह बैटरी कंपनी की हाइब्रिड गाड़ियों में इस्तेमाल होगी, जैसे कि ग्रैंड विटारा। यह बैटरी तोशिबा-डेंसो-सुजुकी प्लांट में बन रही है। इसमें सिर्फ कच्चा माल और कुछ सेमीकंडक्टर पार्ट्स ही जापान से लाए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें - Hey Tesla: चीन में टेस्ला ड्राइवर बस कहेंगे 'हे टेस्ला', कार खुद करेगी सब काम 

यह भी पढ़ें - Hydrogen: नितिन गडकरी ने कहा- हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों की जगह लेगा 

यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Toll Tax: NHAI टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से वसूल रहा है टैक्स? वायरल दावे पर सरकार का फैक्ट-चेक क्या कहता है 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed