{"_id":"69145544112617efb80ba7d8","slug":"delhi-ev-owners-to-receive-rs-42-crore-pending-subsidy-from-december-electric-vehicle-subsidy-in-delhi-news-2025-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: दिल्ली में ईवी मालिकों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होगी 42 करोड़ रुपये की सब्सिडी, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: दिल्ली में ईवी मालिकों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होगी 42 करोड़ रुपये की सब्सिडी, जानें डिटेल्स
Wed, 12 Nov 2025 03:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 12 Nov 2025 03:07 PM IST
सार
दिल्ली सरकार ने राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मालिकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार दिसंबर से करीब 26,800 ईवी मालिकों को बकाया सब्सिडी का भुगतान शुरू करेगी।
विज्ञापन
Electric Car Charging
- फोटो : Freepik
दिल्ली सरकार ने राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मालिकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार दिसंबर से करीब 26,800 ईवी मालिकों को बकाया सब्सिडी का भुगतान शुरू करेगी। कई महीनों से अटकी पड़ी यह राशि अब धीरे-धीरे जारी की जाएगी।
Tesla Model Y Performance
- फोटो : Tesla
प्रक्रिया होगी डिजिटल- अब नहीं होंगे मैन्युअल झंझट
दिल्ली सरकार अब पूरी सब्सिडी प्रक्रिया को डिजिटल करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए इसे राष्ट्रीय वाहन पोर्टल (Vahan Portal) से जोड़ा जाएगा ताकि भविष्य में किसी भी देरी या मैन्युअल गलती से बचा जा सके।
इसके अलावा, एक तकनीकी समिति भी बनाई गई है जो नई ईवी पॉलिसी के तहत सब्सिडी पाने वाले वाहनों की पात्रता तय करेगी। यह समिति वाहनों के बिल्ड क्वालिटी, परफॉर्मेंस, बैटरी क्षमता, रेंज और ऊर्जा दक्षता जैसे मानकों की जांच करेगी।
यह भी पढ़ें - Yamaha: यामाहा XSR 155 मोटरसाइकिल लॉन्च, रेट्रो लुक में छिपा R15 V4 का दम, जानें कीमत और फीचर्स

Electric Scooter
- फोटो : Ather Energy
कितनी है सब्सिडी - दोपहिया से लेकर चार-पहिया तक
दिल्ली की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2020 को भारत की सबसे महत्वाकांक्षी ईवी योजनाओं में से एक माना जाता है।
इसके तहत-
यह भी पढ़ें - Hyundai Tucson: ह्यूंदै ने ट्यूसॉन एसयूवी को भारत में किया डीलिस्ट, क्या जल्द आ रहा है इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल!

- दोपहिया वाहनों पर 30,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है।
- चार-पहिया वाहनों पर 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें - Hyundai Tucson: ह्यूंदै ने ट्यूसॉन एसयूवी को भारत में किया डीलिस्ट, क्या जल्द आ रहा है इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल!
विज्ञापन
विज्ञापन
Electric Scooter
- फोटो : Chetak
नीति में देरी से अटका भुगतान
दिल्ली की पहली ईवी पॉलिसी 2020 में तीन साल के लिए लाई गई थी, जो अगस्त 2023 में खत्म हो गई। नई पॉलिसी पर काम तो शुरू हो गया था, लेकिन इसके लागू होने में देरी की वजह से सब्सिडी का भुगतान रुक गया था।
इस दौरान भी ट्रांसपोर्ट विभाग को 26,862 नए ईवी सब्सिडी आवेदन मिले। अब डुप्लिकेट एंट्री हटाकर फाइनल लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है।
फाइल को अब परिवहन मंत्री पंकज सिंह के माध्यम से कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। मंजूरी मिलते ही बकाया सब्सिडी चरणबद्ध तरीके से ईवी मालिकों को जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें - OICA: शैलेश चंद्रा बने ग्लोबल ऑटो बॉडी के अध्यक्ष, भारत के लिए गौरव का पल, पहली बार किसी भारतीय को मिला यह पद
यह भी पढ़ें - GRAP-3: दिल्ली में लागू हुआ ग्रेप-3,जानें कौन सी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के चलाने पर लगा प्रतिबंध