फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi EV Policy: दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली की ईवी नीति को 31 दिसंबर तक बढ़ाने की दी मंजूरी, जानें खास बातें

Sat, 21 Oct 2023 07:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Delhi cabinet approves to extend Delhi Electric Vehicle Policy till December 31, 2023
Electric Vehicles - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने शनिवार को मौजूदा दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति को 31 दिसंबर, 2023 तक या नीति 2.0 की अधिसूचना तक, जो भी पहले हो, तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।


मौजूदा नीति के तहत सब्सिडी सहित सभी प्रोत्साहन इस विस्तार अवधि में भी जारी रहेंगे। 
Delhi cabinet approves to extend Delhi Electric Vehicle Policy till December 31, 2023
इलेक्ट्रिक कार। - फोटो : Social Media
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक्स (जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर एक पोस्ट में कहा, "सीएम @arvindkejriwal के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने मौजूदा दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति को 31 दिसंबर, 2023 तक या दिल्ली ईवी नीति 2.0 की अधिसूचना तक, जो भी पहले हो, बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। सब्सिडी सहित सभी प्रोत्साहन मौजूदा नीति के तहत शामिल रहेगी। दिल्ली ईवी नीति 2.0 अंतिम चरण में है और आवश्यक मंजूरी के बाद जल्द ही इसे अधिसूचित किया जाएगा।''

इससे पहले, कैलाश गहलोत ने एलान किया था कि सार्वजनिक प्रतिक्रिया के लिए मई 2023 में शुरू की गई दो-वाहन एग्रीगेटर योजनाएं अंतिम चरण में हैं और जल्द ही संबंधित प्राधिकरण द्वारा अनुमोदन के लिए भेजी जाएंगी। 
Delhi cabinet approves to extend Delhi Electric Vehicle Policy till December 31, 2023
For Reference Only - फोटो : PTI
गहलोत ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "यह सूचित किया जाता है कि दो एग्रीगेटर योजनाएं अर्थात् दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर स्कीम 2023 और दिल्ली मोटर वाहन लाइसेंसिंग ऑफ एग्रीगेटर (प्रीमियम बसें) योजना, 2023, जो सार्वजनिक प्रतिक्रिया के लिए मई 2023 में प्रकाशित की गई थीं, अब अपने अंतिम चरण में हैं।"

दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर स्कीम का लक्ष्य राइड-हेलिंग और डिलीवरी सर्विस एग्रीगेटर्स के लिए दिशानिर्देश स्थापित करना है ताकि यह 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में परिवर्तित हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi cabinet approves to extend Delhi Electric Vehicle Policy till December 31, 2023
बैक्सी टैक्सी - फोटो : Social Media
इसका उद्देश्य बाइक टैक्सियों और किराए पर बाइक सर्विस के लिए नियामक प्रावधान पेश करना भी है। एक बार योजना को मंजूरी मिलने के बाद, एग्रीगेटर्स को धीरे-धीरे अपने बेड़े को इलेक्ट्रिक में बदलने की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
Delhi cabinet approves to extend Delhi Electric Vehicle Policy till December 31, 2023
वायु प्रदूषण - फोटो : istock
दिल्ली ईवी नीति का लक्ष्य दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार और वाहनों के इस नए सेगमेंट के लिए एक संपूर्ण सप्लाई-चेन इकोसिस्टम बनाने के व्यापक उद्देश्य को हासिल करना है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में महत्वपूर्ण लाभ पहुंचाने के लिए, नीति का उद्देश्य 2024 तक सभी नए वाहनों में से 25 प्रतिशत बैटरी से चलने वाले वाहनों को तैनात करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed