{"_id":"6533c20792f0a4c2ed0f43cd","slug":"tesla-to-bring-new-driver-drowsiness-detection-system-to-keep-count-on-your-yawns-and-eye-blinks-2023-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tesla: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए टेस्ला आपकी जम्हाई और पलकों पर रखेगी नजर, जानें क्या है यह नई टेक्नोलॉजी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए टेस्ला आपकी जम्हाई और पलकों पर रखेगी नजर, जानें क्या है यह नई टेक्नोलॉजी
Sat, 21 Oct 2023 05:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 21 Oct 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Driver Drowsiness Detection System
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में जल्द ही एक नई ड्राइवर ड्राउजिनेस डिटेक्सन सिंड्रॉम (ड्राइवर उनींदापन पहचान प्रणाली) की सुविधा होगी जो आपकी जम्हाई पर नजर रखेगी और आंखों के झपकने की दर को भी मापेगी। ड्राइवर की लापरवाही के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं को कम करने के लिए, टेस्ला इस नई प्रणाली को लागू करने पर विचार कर रही है जो गाड़ी चला रहे व्यक्ति को सतर्क रहने की चेतावनी देगी या वाहन को सुरक्षित जगह पर पार्क कर देगी।
Driver Drowsiness Detection System
- फोटो : Social Media
मॉडर्न कारों की टेक्नोलॉजी
दुनिया के कई हिस्सों में ड्राइविंग के दौरान लापरवाही की वजह से होने वाली दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और यह मॉडर्न वाहनों पर विभिन्न अत्याधुनिक सुरक्षा उपायों की शुरूआत के बावजूद हो रहे हैं। खुद से चलने वाले ऑटोनॉमस वाहनों के आने के बाद, हर समय मानवीय ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। ऐसे वाहनों में भी ऐसे उपायों की और जरूरत होने की संभावना है जो ड्राइवरों को सचेत करेंगे यदि यह पता चलता है कि वे आवश्यक ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर एक तय समय तक ड्राइवर से कोई इनपुट नहीं मिलता है, तो ज्यादातर मौजूदा प्रणालियां वार्निंग जारी करती हैं, लेकिन टेस्ला इस जगह पर टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है।

Tesla car
- फोटो : Tesla (For Reference Only)
टेस्ला की नई टेक्नोलॉजी
टेस्ला की नई टेक्नोलॉजी ड्राइवर की जम्हाई और अनियमित आंख झपकाने के पैटर्न पर नजर रखेगी। यदि कोई रैंडम (यादृच्छिक) पैटर्न देखा जाता है, तो यह चेतावनी जारी करेगा और रोकने की सिफारिश करेगा। टेस्ला ड्राइवर की निगरानी के लिए अपने इन-कार कैमरे का इस्तेमाल करेगी और बीप के जरिए मोबाइल उपकरणों पर अलर्ट भी जारी किया जाएगा।
टेस्ला की नई टेक्नोलॉजी ड्राइवर की जम्हाई और अनियमित आंख झपकाने के पैटर्न पर नजर रखेगी। यदि कोई रैंडम (यादृच्छिक) पैटर्न देखा जाता है, तो यह चेतावनी जारी करेगा और रोकने की सिफारिश करेगा। टेस्ला ड्राइवर की निगरानी के लिए अपने इन-कार कैमरे का इस्तेमाल करेगी और बीप के जरिए मोबाइल उपकरणों पर अलर्ट भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla car
- फोटो : Social Media
रिपोर्ट्स में पुष्टि
हालांकि टेस्ला ने अभी तक अपने आधिकारिक संचार चैनलों के जरिए इस बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं दिए हैं। लेकिन अमेरिका में विभिन्न मीडिया रिपोर्टों ने स्रोतों और दस्तावेजों का हवाला देते हुए इस बात की पुष्टि की है कि ऐसे सिस्टम पर वास्तव में काम चल रहा है। जाहिर तौर पर इस सिस्टम को चालू करने के लिए स्पीड और ड्राइव अवधि सहित कई कारक होंगे। बताया गया है कि ड्राइवर के पास सिस्टम को बंद करने का ऑप्शन होगा। लेकिन अगले ड्राइव सत्र की शुरुआत में यह ऑटोमैटिक रूप से फिर से चालू हो जाएगा।

- फोटो : Tesla
इन-कार कैमरा सिस्टम
दिलचस्प बात यह है कि टेस्ला सुरक्षा से इतर अन्य कारणों से भी अपने इन-कार कैमरा सिस्टम के महत्व को रेखांकित कर रहा है। इन उपकरणों का इस्तेमाल कार में व्यवहार की निगरानी के लिए किया जा सकता है। सुरक्षा की एक नई परत जोड़ने के साथ-साथ चलते-फिरते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए भी किया जा सकता है। टेस्ला वाहन पहले से ही सुरक्षा और सुविधा उद्देश्यों के लिए बाहरी बॉडी पर कैमरों और सेंसर की एक लंबी लिस्ट के साथ आते हैं।