प्रधानमंत्री के शुक्रवार को लेह में सरप्राइज दौरे के बाद चीन बुरी तरह से चिढ़ गया और चीन के मुख पत्र ग्लोबल टाइम्स ने तुरंत चीनी सैनिकों का तिब्बत पठार में अभ्यास करता हुआ एक वीडियो पोस्ट कर दिया। चीन ने ये पहली बार नहीं किया है बल्कि पहले भी चीन भारतीय सेना और नेतृत्व पर दबाव डालने के लिए इस तरह के प्रोपेगेंडा वीडियोज डालता रहता है। चीन जिन हथियारों के बल पर दुनिया को धमकाता है, असल में वे या तो नकल हैं या फिर बेहद घटिया क्वॉलिटी के हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चीनी सेना की रीढ़ माने जाने वाले टाइप-96बी टैंक ने सरेआम दुनिया के सामने चीन की नाक कटवा दी।
...जब चीन के इस सबसे ताकतवर टैंक ने पूरी दुनिया के सामने कटवा दी ड्रैगन की नाक!
चीन का थर्ड जनरेशन टैंक
आइए पहले आपको बताते हैं चीन के टाइप-96बी टैंक के बारे में। चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी में इस टैंक को XTX-96B के नाम से जाना जाता है। यह टैंक टाइप-96 कैटेगरी का थर्ड जनरेशन मेन बैटल टैंक है, जिसे चाइना नॉर्थ इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ने तैयार किया है। इस समय चीन की सेना में तकरीबन 2500 ऐसे टैंक हैं। इसमें 125 एमएम की स्मूथबोर गन लगी है।
भारत के भीष्म टैंक ने धोया
लेकिन चीन के इस टैंक ने पूरी दुनिया के सामने चीन की नाक कटवा दी। भारत के भीष्म टी-90 ने इस टैंक को धोकर रख दिया। हुआ यूं कि अगस्त 2017 में रूस में इंटरनेशनल आर्मी गेम्स चल रहे थे और इसमें भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान समेत 19 देश हिस्सा ले रहे थे। इस इवेंट में एक प्रतियोगिता होती है जिसे टैंक बाइएथलॉन कहा जाता है। भारत की तरफ से इस इवेंट में भीष्म टैंक केे साथ चीन का 96बी, और रूस का टी-72B3M टैंक भी हिस्सा ले रहा था।
भीष्म ने मनवाया लोहा
भारत की तरफ से टी-90 भीष्म टैंक ने जमकर अपना जलवा दिखाया और वहां मौजूद सारे देश इसकी क्षमता से बेहद प्रभावित हुए। यहां तक कि प्रतियोगिता में भीष्म टैंक का पराक्रम देखकर वहां मौजूद चीनी सेना के हाव-भाव भी बिगड़ गए थे। वहीं जब चीनी टैंक की बारी आई तो उसकी असलियत कुछ ही मिनटों में जगजाहिर हो गई।
चीनी टैंक के उड़े परखच्चे
भारत के भीष्म को मुकाबला देने के लिए जैसे ही चीनी टैंक ने रेस में दौड़ना शुरू किया तो पराक्रम दिखाने के चक्कर उनके टैंक के कई कलपुर्जे अलग थलग हो गए, यहां तक कि टैंक का पहिया भी निकल गया। असल में भीष्म टैंक ने हवा में उड़कर ब्रिज की लेयर को बिना टच किए पार किया। जबकि चीन का टैंक लड़खड़ा गया। वहीं 19 देशों की आर्मी में भारतीय भीष्म टैंक ही ऐसा था, जिसने यह टास्क पूरा किया। वहीं चीनी टैंक को इस खेल में जुर्माने का सामना करना पड़ा।