अब आपकी कार भी देगी धाकड़ माइलेज, बस ड्राइविंग के दौरान करने होंगे ये जरूरी काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गियर शिफ्टिंग
आपको कार से बेस्ट माइलेज पाना है कि आरपीएम हमेशा 2000 से नीचे रखें। वहीं गियर बदलते समय भी इस रेंज का ध्यान रखें। ज्यादा आरपीएम का मतलब ज्यादा पावर, लेकिन कम माइलेज। रोजमर्रा ड्राइविंग के दौरान के दौरान कम टॉर्क पर गाड़ी चलाएं। अगर आप 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर तीसरे गियर में गाड़ी चला रहे हैं, वहीं आप चौथे गियर में शिफ्ट करते हैं, तो कम आरपीएम पर गाड़ी चलेगी, साथ ही ईंधन भी बचेगा।
लाल बत्ती
कुछ लोगों की आदत होती है कि लाल बत्ती दिखने के बावजूद वे वहीं पहुंचने पर ही तेजी से ब्रेक मारते हैं। अगर आपको दूर से लाल बत्ती दिखाई दे रही है तो पहले ही गाड़ी की रफ्तार कम रखें, इससे ईंधन की बचत होगी। इस समय अधिकांश बीएस6 कारें फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम पर चल रही हैं, जो कट-ऑफ फीचर होता है। इससे इंजन ब्रेकिंग के दौरान कम तेल खर्च होता है। यहां तक कि इजंल ब्रेकिंग के मुकाबले अगर न्यूट्रल में भी ज्यादा ईंधन खर्च होता है।
हाईवे पर क्रूजिंग
जबर आप हाईवे पर ड्राइव कर रहे हों, तो एक स्पीड को बरकरार रखें। यानी कि कोशिश करें की बार-बार एक्सीलेटर पर पैर न रखें और एक ही रफ्तार पर ड्राइव करें। बार-बार क्लच, गियर बदलने और थ्रोटल देने से माइलेज कम होता है। हाईवे पर पांचवे या छठे गियर में ड्राइव करें। उदाहरण के लिए अगर हाईवे पर चौथे गियर पर 100 किमी की रफ्तार से ड्राइव करने की बजाय पाचवें या छठे गियर पर ड्राइव करें। इससे इंजन अच्छा माइलेज देगा।
कुछ जरूरी टिप्स-1
- अगर पार्किंग में किसी का इंतजार कर रहे हैं, तो इंजन बंद कर दें। बेवजह खड़ी गाड़ी का इंजन चालू रखने से ईंधन की बर्बादी होती है।
- अगर लंबी रेड लाइट है, तो गाड़ी का इंजन बंद कर दें।
- गाड़ी को कभी भी दूसरे गियर में न उठाएं।
- कभी भी क्लच दबा कर ड्राइव न करें, इससे न केवल क्लच प्लेट्स जल्दी घिसेंगी, वहीं माइलेज भी कम मिलेगा।
- ड्राइविंग के दौरान आरपीएम 2000 स 2500 तक ही रखें, हाई गियर पर गाड़ी चलाएं।
- रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए क्लच का इस्तेमाल न करें। स्पीड कंट्रोल करने के लिए एक्सीलेटर पर से पैर हटा दें।
- क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल करें, इससे माइलेज में बढ़ोतरी होगी।
- हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान विंडोज बंद रखें, इससे माइलेज बढ़ता है।