दुनियाभर में चीन की रेपुटेशन नकलची की है। कोई भी देश चीन को अपनी पेटेंट टेक्नोलॉजी देने से डरता है। यहां न केवल फेक रे-बेन, फेक लुई वितां जैकेट, फेक स्टारबक्स कॉफी चेन यहां तक कि फेक आईफोन भी बनते हैं। चीन ने टेस्ला मॉडल 3 इलेक्ट्रिक कार की कॉपी भी बना दी है। वहीं ‘नकलची चीन’ की इस कड़ी में हम बता रहे हैं बड़े ब्रांड्स की बाइक्स की चीनी कॉपी के बारे में...
इन चीनी बाइक्स को देख कर आप भी खा जाएंगे धोखा, BMW-यामाहा की बना डाली नकल
Jida JD250S-9
चीन की मोटरसाइकिल को देख कर एक खास बाइक की याद आएगी। इसका डिजाइन आस्ट्रियन ब्रांड केटीएम से मिलता है। ड्यूक में 224 सीसी का इंजन लगा है, जो 16 बीएचपी की पावर देता है। वहीं Jiajue C8 हूबहू KTM Duke 125 की कापी है। हालांकि चीनी कंपनी ने केवल कॉपी ही की है, बताते हैं कि इसकी बॉडी बेहद घटिया प्लास्टिक से बनी है।
Leike Thunderer
चीनी कंपनी ने BMW को भी नहीं छोड़ा और सुपरबाइक BMW S1000RR की भी कॉपी कर डाली। बस गनीमत यह रही कि कंपनी ने इसे पेटेंट नहीं कराया। वैसे बीएमड़ब्ल्यू को इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता। क्योंकि जहां BMW S1000RR बेहद पावरफुल है, वहीं चीनी वर्जन बाइक बेहद हल्के इंजन के साथ आती है।
Yayama R6
यामाहा की कॉपी भी चीन बना चुका है। चीन की कंपनी ने यामाहा आर6 की नकल तैयार कर दी है। चीनी बाइक में 150 सीसी सिंगल एयर कूल्ड इंजन लगा है, लेकिन कंपनी ने जो बाइक का फ्रेम बनाया है, वो बेहह कमजोर क्वॉलिटी का है। लेकिन य़ामाहा की ऑरिजनल बाइक में 600 सीसी का इंजन लगा है।
Wonjan WJ150R और WJ250R
यामाहा, केटीएम के बाद चीनियों ने होंडा की बाइक्स की भी नकल बना रखी है। वोनजन कंपनी ने होंडा CBR250R की कॉपी तैयार की है। ऐसी नहीं है कि इस बाइक की कॉपी बनाने वाली यह अकेली कंपनी है, बल्कि Zhejiang Jiajue भी इस बाइक की नकल तैयार की है।