EMI पर खरीद रहे हैं कार या बाइक, तो जानें ऑटो कंपनियों की इन खास फाइनेंस स्कीम्स के बारे में
मारुति सुजुकी
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने ग्राहकों के सिए खास, पहले खरीदो बाद में भुगतान (Buy Now Pay later) स्कीम पेश की है। कंपनी ने इसके लिए चोलामंडलम से करार किया है। इसके तहत लोन मिलने के 60 दिन बाद ईएमआई शुरू होगी। वहीं खास बात यह होगी कि यह ऑफर 30 जून 2020 या उससे पहले लिए गए लोन पर लागू होगा।
ह्यूंदै (तीन माह तक EMI में छूट!)
दक्षिण कोरियाई कंपनी ह्यूंदै ने भी ग्राहकों के लिए खास फाइनेंस स्कीम निकाली है। इस स्कीम के तहत उन ग्राहकों को लाभ मिलेगा जो अनिश्चितताओं की परिस्थिति में जैसे कि कंपनी के खराब वित्तीय स्वास्थ्य / अधिग्रहण / विलय के मद्देनजर रोजगार हानि या किसी अन्य कानूनों के लागू होने कारण उनकी नौकरी चली जाए तो।" इस कार्यक्रम के तहत कार की बिक्री की तारीख से तीन महीनों के बाद एक साल की अवधि तक ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा। यानी कुल मिलाकर तीन महीनों तक ग्राहक इस कार्यक्रम के तहत सुरक्षित रहेंगे। इसके अलावा कंपनी ने एक खास ऑफर और निकाला है, जिसमें सात साल के लोन के तहत 1,234 रुपये प्रति लाख की ईएमआई पहले साल, वहीं दूसरे साल से लोन खत्म होने तक 11 फीसदी ईएमआई हर साल बढ़ती रहेगी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
इस स्कीम के तहत महिंद्रा एसयूवी खरीदने के बाद ईएमआई अगले साल से चुकानी होगी। वहीं 90 दिन मोरटोरियम स्कीम के तहत ग्राहक अगर आज महिंद्रा की कार खरीदता है, तो उसकी ईएमआई 90 दिन बाद शुरू होगी। 100 फीसदी ऑननरोड फंडिंग स्कीम में आप कार की ऑन-रोड कीमत का 100 पर्सेंट तक फाइनैंस करा सकते हैं। इसका मतलब आपको डाउन पेमेंट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्टेप अप ईमआई के तहत प्रति लाख ईएमआई 1,234 रुपये होगी।
रेनो और निसान
फ्रेंच कार निर्माता कंपनी भी खास स्कीम दे रही है, जिसके तहत पहले तीन महीने तक ईएमआ नहीं देनी होगी। निसान भी ईएमआई होलीडे सकीम के तहत ग्राहकों के पास जनवरी 2021 से ईएमआई चुकाने का मौका मिलेगा। लेकिन यह स्कीम कुछ खास श्रेणी के ग्राहाकों को ही मिलेगी।