लॉकडाउन के बीच देशभर में पेट्रोल-डीजल के कीमतें उच्च स्तर पर हैं। कुछ समय पहले तक डीजल की कीमत काफी कम थी, तो लोग डीजल कारों को प्राथमिकता देते थे, लेकिन अब पेट्रोल और डीजल के बीच का अंतर महज पांच रुपये तक ही रह गया है, जिसके चलते अब ग्राहक पेट्रोल गाड़ियां पसंद कर रहे हैं। जानते हैं ज्यादा माइलेज देने वाली पांच ऑटोमैटिक SUV के बारे में...
ऑटोमैटिक गियर के साथ आती हैं ये शानदार पेट्रोल SUV, माइलेज के मामले में नहीं करतीं जेब ढीली!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai Creta
बात करते हैं इस साल की सनसनी यानी 2020 ह्यूंदै क्रेटा की, तो इस एसयूवी के नेक्स्ट वर्जन का काफी समय से लोगों को इंतजार था। इस कैटेगरी में यह सबसे सस्ती ऑटोमैटिक एसयूवी है, जो 16.9 किमीप्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 1.5 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलताहै, जो 115 पीएस की पावर देता है और सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ आता है। साथ ही क्रेटा में 1.4 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 7-स्पीड डीसीटी के साथ आता है।नई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये से 17.20 लाख रुपये तक है।
Kia Seltos
बात करते है बात करते हैं दूसरी प्रसिद्ध कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सेल्टोस की, इसमें भी ह्यूंदै क्रेटा वाला इंजन लगा है, साथ ही इसमें वहीं गियरबॉक्स मिलता है जो क्रेटा में आता है। इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 115 पीएस की पावर देता है। सेल्टोस टर्बो इंजन के साथ भी आती है, जो क्रेटा के बराबर 16.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। सेल्टोस में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से लेकर 17.29 लाख रुपये के बीच है।
Volkswagen T-Roc
फॉक्सवैगन T-Roc काफी शानदार एसयूवी है, जो शानदार फीचर्स से लैस है। हालांकि यह थोड़ी महंगी है। इसमें 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल TSI इंजन मिलता है, जो 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। T-Roc 7-स्पीड डीएसजी यानी डायरेक्ट शिफ्ट गियरबॉक्स के साथ आती है। यह इंजन 15.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इस एसयूवी की खास बात यह है कि जब इसे पावर की जरूरत नहीं होती है, तो इसके चार सिलेंडर में से दो काम करना बंद कर देते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है औक केवल एक ही वैरिएंट में आती है।
Nissan Kicks
निसान ने हाल ही में इस एसयूवी का फेसलिफ्टच लॉन्च किया है। इसकी खासियत यह है कि इस सेगमेंट में यह सबसे धाकड़ एसयूवी है। इसका 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन 153 पीएस की पावर देता है, जो सेल्टोस और क्रेटा से भी ज्यादा है। यह 14.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन भी आता है, जिसका माइलेज बराबर है। दोनों इंजन सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आते हैं। किक्स की एक्स-शोरूम कीमत 11.84 लाख रुपये से 14.15 लाख रुपये तक है।