फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरीदनी है डीजल या पेट्रोल कार, Maruti Suzuki के इस खास टूल से दूर होगी कंफ्यूजन

Fri, 05 Jun 2020 06:25 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 05 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Buy diesel or petrol car, Maruti launches petrol vs diesel car cost calculator
Maruti petrol diesel car calculator - फोटो : Maruti Suzuki

एक वक्त था जब देश में डीजल कारों की बिक्री जमकर होती थी, लेकिन 2020 आते-आते इनकी बिक्री कम होती गई। इसकी बड़ी वजह रही BS6 उत्सर्जन मानक। लागत में बढ़ोतरी के चलते मारुति पहली कंपनी थी जिसने पिछले साल ही एलान कर दिया था वह गाड़ियों में डीजल इंजन नहीं देगी। वहीं अगर आप अभी भी डीजल गाड़ी लेने के उत्सुक हैं, तो मारुति ने खास टूल आपके लिए निकाला है, जो डीजल और पेट्रोल कारों की कीमतों को कैलकुलेट करेगा।


 
 

Buy diesel or petrol car, Maruti launches petrol vs diesel car cost calculator
Maruti petrol diesel car calculator - फोटो : Maruti Suzuki

खास कैलकुलेटर तैयार किया

कभी देश में सबसे ज्यादा डीजल कारें बेचने वाली मारुति सुजुकी ने 2020 के आने से पहले ही डीजल इंजन से तौबा कर ली। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि पेट्रोल कारों के मुकाबले डीजल कारें ज्यादा कारगर होती हैं। हो सकता है, जो लोग डीजल कारें इस्तेमाल करते हैं वे ऐसा सोच सकते हैं, लेकिन मारुति की सोच इन सबसे से बिल्कुल अलग है। इसी सोच की तर्ज पर मारुति ने लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसा खास कैलकुलेटर तैयार किया है जो बताएगा कि डीजल कारों की तुलना में पेट्रोल कारें बेहतर विकल्प बन सकती है।
 

Buy diesel or petrol car, Maruti launches petrol vs diesel car cost calculator
Maruti petrol diesel car calculator - फोटो : Maruti Suzuki

बना रही है केवल पेट्रोल गाड़ियां

मारुति के इस टूल को लॉन्च करने की वजह भी पेट्रोल इंजन ही हैं, बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू होने के चलते कंपनी अब केवल पेट्रोल या सीएनजी गाड़ियां ही बना रही है। हालांकि मारुति की पेट्रोल कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं लेकिन डीजल गाड़ियों की मांग अभी भी बनी हुई हैं। 2019 में मारुति की कुल बिक्री का 77.5 फीसदी हिस्सा पेट्रोल कारों का था, जबकि 22.5 फीसदी हिस्सा डीजल कारों का। मारुति ने उस दौरान 1.15 लाख पेट्रोल कारें बेचीं, जबकि डीजल गाड़ियों की संख्या 34 हजार थी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Buy diesel or petrol car, Maruti launches petrol vs diesel car cost calculator
Maruti petrol diesel car calculator - फोटो : Maruti Suzuki

फायदे मिलने में लग जाते हैं कई साल

एक वक्त था जब डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 10 से 15 रुपये का अंतर होता था, जो अब घट कर दिल्ली से में दो रुपये से भी कम रह गया है। वहीं मारुति का पेट्रोल वर्सेस डीजल कार कैलकुलेटर निकालने का उद्देश्य यह है कि डीजल कार पूरे फायदे मिलने में कई साल लग जाते हैं, वहीं डीजल कारों करी कीमत पेट्रोल कारों से ज्यादा होती है, जिससे लागत बढ़ जाती है। आम धारणा यह है कि यह अतिरिक्त लागत डीजल कारों कम रनिंग कॉस्ट से वसूल की जा सकती है। लेकिन अब ऐसा सोचना बेकार है।

विज्ञापन
Buy diesel or petrol car, Maruti launches petrol vs diesel car cost calculator
Maruti petrol diesel car calculator - फोटो : Maruti Suzuki

डीजल कारों की मेंटेनेंस ज्यादा

वहीं डीजल कारों की मेंटेनेंस पेट्रोल कारों के मुकाबले बेहद ज्यादा होती है। जिससे डीजल कारो की लागत बढ़ती है। लोगों की आम सोच है कि डीजल कारें लंबे वक्त के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन आजे के वक्त में जब लोग चार-पांच साल बाद कारें बदल देते हैं, ऐसे में लंबे वक्त तक रखने की सोच भारी पड़ सकती है। अगर आपको डीजल कार के पूरे फायदे मिलने में 10 साल लगते हैं, तो कोई क्यों इतने लंबे वक्त के लिए ज्यादा प्रीमियम चुकाएगा। यूजर इस टूल को www.marutisuzuki.com/petrol-diesel-car-calculator पर जाकर खुद जानकारी जुटा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed