TVS मोटर कंपनी ने अपने सस्ते मॉडल TVS XL100 मोपेड के लिए खास फाइनेंस स्कीम निकाली है। इस स्कीम के तहत ग्राहक अभी ये मोपेड खरीद सकते हैं और उनकी ईएमआई बाद में शुरू होगी। यह मोपेड कम बाइक एक लीटर पेट्रोल में 67 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
बेस्ट सेलिंग मॉडल पर TVS लाई खास स्कीम, ‘अभी खरीदो और छह माह बाद चुकाओ EMI’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईएमआई छह महीने बाद शुरू
टीवीएस पहली कंपनी है जिसने टू-व्हीलर सेगमेंट में इस प्रकार की ऐसी फाइनेंस स्कीम निकाली है। इस स्पेशल ईएमआई स्कीम के तहत ग्राहक पहले XL100 मोपेड खरीद सकते हैं, लेकिन उनकी ईएमआई छह महीने बाद शुरू होंगी। कंपनी इस बाइक की खरीद पर ग्राहकों को छह महीने का मोरेटोरियम दे रही है। इससे पहले कार निर्माता कंपनी मारुति भी पहले खरीदो, बाद में चुकाओ जैसे स्कीम लॉन्च कर चुकी है।
स्कीम 31 जुलाई 2020 तक ही
टीवीएस की इस स्कीम की खासियत यह है कि इसमें ग्राहकों को ईएमआई चुकाने के लिए छह महीने का ब्रेक मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक इस स्कीम में लोन टू वेल्यू 75 फीसदी रहेगी। टीवीएस XL100 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें 44,294 रुपये से 46,114 रुपये तक है। छह महीने की यह मोरेटोरियम स्कीम 31 जुलाई 2020 तक ही लागू रहेगी।
सबसे सस्ता दोपहिया वाहन
TVS XL100 कंपनी लाइनअप में सबसे सस्ता दोपहिया वाहन है। इससमें 99.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर 4-स्ट्रोक इंजन लगा है, जो 6,000 आरपीएम पर 4.3 बीएचपी की पावर और 3500 आरपीएम पर 6.5 एनएन का टॉर्क देता है। कंपनी ने इसे बीएस6 इंजन के साथ उतारा है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। इसमें सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों का ऑप्शन मिलता है।
पेलोड कैपेसिटी 130 किलोग्राम
नई TVS XL100 में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ इसमें कई नए फीचर जैसे 15 फीसदी ज्यादा माइलेज, आसान ऑन-ऑफ स्विच, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, पेट्रोल रिजर्व इंडीकेटर दिए गए हैं। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है, जो भारी वजन को आसानी से ढो सकता है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 130 किलोग्राम है जबकि इसका कर्ब वजन 80 किलोग्राम है। गांव-देहात में इसकी बड़ी मांग है।