फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं BS6 125cc की बेहतरीन बाइक्स, Honda SP125 से Pulsar 125 तक जानिए इनकी कीमत और फीचर्स     

Sun, 26 Apr 2020 12:41 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 26 Apr 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
BS6 125cc bikes you can buy Honda SP125, Hero Glamour, Bajaj Pulsar 125 know features and price
bikes - फोटो : Amar Ujala
बीएस 6 मोटरसाइकिलों का दौर अब शुरू हो गया है। इनमें Honda SP125 से लेकर Bajaj Pulsar 125 तक शामिल हैं। यह बाइक्स माइलेज से लेकर लुक तक के मामले में लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। यह बाइक पहले से ज्यादा आकर्षक हो गई हैं, क्योंकि इन बाइक्स को कंपनियों ने नए लुक के साथ अपडेट किया है। यानी इनमें कई तरह के बदलाव किए गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप लॉकडाउन के बाद तुरंत अपने पास के शोरूम से खरीद सकते हैं।
BS6 125cc bikes you can buy Honda SP125, Hero Glamour, Bajaj Pulsar 125 know features and price
Honda SP 125 BS6 - फोटो : Honda two wheelers
Honda SP125

Honda की SP125 नई बाइक को लोग काफी पसंद करते हैं। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कम रोलिंग प्रतिरोध के साथ रियर टायर, ऑल-एलईडी हेडलाइट, इंजन किल स्विच और अन्य फीचर्स शामिल हैं। इसका इंजन 10.7एचपी की पावर और 10.9एएम का टार्क जेनरेट करता है। वहीं इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स का उपयोग करता है। Honda SP125 की कीमत 73,452 रुपये से शुरू होती है और यह एक्स-शोरूम 77,652 रुपये तक जाती है।
BS6 125cc bikes you can buy Honda SP125, Hero Glamour, Bajaj Pulsar 125 know features and price
honda shine 125 - फोटो : Social
Honda Shine 125

Honda SP125 के साथ ही Honda Shine 125 भी नई बाइक है। इस बाइक में कई ऐसे फीचर्स हैं जो ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। लेकिन कंपनी ने इसके एलईडी हेडलाइट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर काम नहीं किया है। इसका 125 सीसी का इंजन 10.59 एचपी और 11एनएम का टार्क जेनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स हैं। Honda Shine 125 की कीमतें 67,857 रुपये से शुरू होती हैं और एक्स-शोरूम 72,557 रुपये तक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
BS6 125cc bikes you can buy Honda SP125, Hero Glamour, Bajaj Pulsar 125 know features and price
Hero GLAMOUR - फोटो : AmarUjala
Hero Glamour 

Hero Glamour 125 मोटरसाइकिल को नए अपडेट के साथ फिर से बाजार में उतारा गया है। यह बाजार में पहले आने वाले मॉडल से थोड़ा अलग है। इसमें टैंक एक्सटेंशन, बड़े रियर टायर, ऑटोसेल तकनीक, आई 3 एस और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। बाइक के नए इंजन में 10.73एचपी / 10.6एनएम, 125सीसी, 2-वाल्व यूनिट दिए गए हैं। बाइक में 5- स्पीड गियरबॉक्स हैं। हालांकि Hero Glamour की कीमत अभी वेबसाइट पर अपडेट नहीं की गई है।
विज्ञापन
BS6 125cc bikes you can buy Honda SP125, Hero Glamour, Bajaj Pulsar 125 know features and price
Hero Super Splendor BS6 - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Super Splendor

Hero Super Splendor 125 एक नया उत्पाद है लेकिन इसमें भी Glamour की तरह थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं। बाइक में 45 एमएम लंबी सीट, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, 14 प्रतिशत लंबी फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल और अन्य नए बिट्स दिए गए हैं। यह इंजन 10.7एचपी की पावर और 10.6एनएम का टार्क जेनरेट करता है। इस मोटर को 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कंपनी ने सुपर स्प्लेंडर की कीमत ड्रम ब्रेक के साथ 67,300 रुपये और डिस्क के लिए 70,800 रुपये एक्स-शोरूम रखी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed