फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki की इस कार को मात्र 2261 रुपये में करें बुक, सस्ती होने की यह है वजह

Mon, 11 May 2020 10:37 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 11 May 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Booking this Maruti alto Suzuki car for just Rs 2261
Maruti Suzuki Car showroom - फोटो : Social Media

भारत में कई ऐसी वेबसाइट्स हैं, जो पुराने वाहनों को बेचती हैं। इन वेबसाइट्स पर आप कम कीमत में वाहन खरीद सकते हैं। इन गाड़ियों की कीमत तो कम होती ही है, साथ ही आपको यहां फाइनेंस की सुविधा भी मिलती है। इसलिए अगर आपका सपना गाड़ी खरीदने का है और आप उसे पैसों की कमी के चलते पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर मौका है। क्योंकि यहां आपको बेहद कम कीमत पर गाड़ी मिल रही है।    

Booking this Maruti alto Suzuki car for just Rs 2261
Maruti Alto 800 - फोटो : Google

ऑल्टो 85 हजार रुपये में

बता दें कि मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो मारुति की यूज्ड कार वेबसाइट ट्रू वैल्यू पर महज 85 हजार रुपये में मिल रही है। इसके मॉडल की बात करें तो यह 2007 का एलएक्सआई सीएनजी वेरिएंट है। यह कार 40 हजार किलोमीटर तक चली हुई है। जो कि दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध है। मालूम हो कि ऑल्टो कार की कम कीमत और अच्छा माइलेज लोगों काफी पसंद है। इसलिए यह अभी तक भी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है।

Booking this Maruti alto Suzuki car for just Rs 2261
maruti alto - फोटो : Social Media

वहीं अगर आपको यह कार पसंद आती है तो आपको महज 2261 रुपये भुगतान करने होंगे। बाकी राशि का आप फाइनेंस करा सकते हैं। क्योंकि यह वेबसाइट आसानी से अपने ग्राहकों को लोन की सुविधा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Booking this Maruti alto Suzuki car for just Rs 2261
2019 Maruti Alto

Maruti 800

बता दें कि Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) एंट्री लेवल सेगमेंट में 800 सीसी की एक नई कार उतारने की तैयारी कर रही है। मारुति ने अपनी इस नई कार को Y0M कोडनाम दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की यह नई कार Alto (ऑल्टो) की नेक्स्ट-जेनरेशन होगी। यह कार ऑल्टो की जगह लेगी। हालांकि इस कार की लॉन्चिंग Maruti 800 के नाम से हो सकती है।

विज्ञापन
Booking this Maruti alto Suzuki car for just Rs 2261
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Social
कंपनी इस कार को अपने नए प्लेटफॉर्म Heartect पर तैयार कर रही है। नई कार में 796cc का इंजन होगा, जो 48bhp की पावर और 69 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई कार में बिल्कुल नए फीचर्स मिलेंगे। नई Maruti 800 कार की कीमत 3 लाख से 4.5 लाख रुपये के रहने की उम्मीद है। कंपनी अगले साल त्यौहारों के सीजन में इसकी लॉन्चिंग कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed