फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोरूम खुलते ही हीरो मोटोकॉर्प ने बेचीं 10 हजार बाइक्स और स्कूटर्स

Mon, 11 May 2020 10:13 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 11 May 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Hero MotoCorp sells 10 thousand bikes within days of resuming retail operations
Hero motocorp - फोटो : Social
वायरस और लॉकडाउन के चलते लंबे समय से बंद पड़े कारोबार को ऑटो कंपनियों ने फिर से शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा ढील दिए जाने पर काफी समय बाद हीरो मोटोकॉर्प ने एक बार फिर अपने कारखाने और डीलरशिप खोल दिए हैं। कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में ही कंपनी की 10 हजार मोटर साइकिल और स्कूटर्स की बिक्री की है। कंपनी ने यह बिक्री अपने 1500 रिटेल आउटलेट पर की है। 
Hero MotoCorp sells 10 thousand bikes within days of resuming retail operations
Hero Motocorp Plant - फोटो : सांकेतिक
जानी मानी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी ने नियामकों को दी जानकारी में बताया है कि अधिकृत वितरक और सर्विस आउटलेट्स ने काम शुरू कर दिया है। इन आउटलेट्स की उसकी घरेलू बिक्री में 30 फीसदी की हिस्सेदारी रही है। कंपनी ने अपने कारखानों से वाहनों को भेजना 7 मई से शुरू कर दिया है। बता दें कि दुनियाभर में कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स में वायरस के कारण उत्पादन बंद कर दिया गया था।
Hero MotoCorp sells 10 thousand bikes within days of resuming retail operations
हीरो मोटोकॉर्प स्कूटर - फोटो : Social
कंपनी ने चार मई को हरियाणा के धारुहेरा, गुड़गांव और उत्तराखंड में हरिद्वार के तीन संयंत्रों में काम शुरू कर दिया था। कंपनी लॉकडाउन के बाद काम शुरू करने वाली पहली दो-पहिया कंपनी है। कंपनी ने कहा है कि कर्मचारी और ग्राहक सहित प्रत्येक की सेहत का ध्यान रखना हमारी पहली प्राथमिकता  है। इसलिए हम सोशल डिस्टेंसिंग सहित उनकी सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero MotoCorp sells 10 thousand bikes within days of resuming retail operations
hero motocorp
वायरस को ध्यान रखते हुए डीलर, सर्विस सेंटर आदि के लिए हिंदी, इंग्लिश के अलावा 10 क्षेत्रीय भाषाओं में मैन्युअल जारी किया गया है। इसमें चित्रों की मदद से सभी अहम बातों की जानकारी दी गई है जिनका पालन किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
Hero MotoCorp sells 10 thousand bikes within days of resuming retail operations
हीरो मोटोकॉर्प - फोटो : Social
कंपनी के उत्पादन संयंत्रों में भी कर्मचारियों को सुरक्षा और स्वच्छता के पहलुओं के बारे में बताया गया है जिनको उन्हें अपनाना है। इस बिक्री के बाद कंपनी को पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। क्योंकि जानकारों का मानना था कि जारी लॉकडाउन के बाद भी ग्राहक जल्दी से शोरूम पर नहीं लौटेंगे। हालांकि इस बिक्री के बाद अन्य ऑटो कंपनियों को फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed