{"_id":"63946b75e758cb753e3bbc5c","slug":"bmw-xm-and-bmw-m340i-facelift-launched-in-india-know-price-features-specs-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BMW XM and M340i: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की नई एसयूवी और सेडान, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW XM and M340i: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की नई एसयूवी और सेडान, जानें कीमत और फीचर्स
Sat, 10 Dec 2022 05:44 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
BMW XM
- फोटो : BMW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BMW ने नई XM एसयूवी और M340i फेसलिफ्ट सेडान को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई BMW XM (बीएमडब्ल्यू एक्सएम) की कीमत 2.60 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है, जो इसे हमारे बाजार में फ्लैगशिप बीएमडब्ल्यू मॉडल बनाती है। दूसरी ओर, नई BMW M340i (बीएमडब्ल्यू एम340i) सेडान 69.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) की कीमत पर उपलब्ध है।
BMW XM
- फोटो : BMW
नए BMW XM का इंजन पावर
नया XM ब्रांड का पहला एम मॉडल है जिसमें प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन है। इसमें एक 489bhp, 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन एक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है, जो 653bhp का कंबाइंड पावर आउटपुट और 800Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है जो M xDrive सिस्टम के जरिए सभी 4 पहियों को पावर भेजता है। बीएमडब्ल्यू एक्सएम का एक ज्यादा पावरफुल वर्जन लेबल रेड भी तैयार कर रहा है, जिसे सितंबर 2023 में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। हाइब्रिड पावरट्रेन वाला यह मॉडल क्रमशः 748bhp और 1000Nm का कंबाइंड पावर और टॉर्क जेनरेट करेगा।

टॉप स्पीड
नई BMW XM एसयूवी सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का का दावा करती है। हालांकि यह कार 250 किमी प्रति घंटा की इलेक्ट्रॉनिक रूप से लिमिट की गई टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। ऑप्शनल एम ड्राइवर पैकेज के साथ, टॉप स्पीड को 270 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। नई बीएमडब्ल्यू एक्सएम प्योर ईवी मोड पर 80 किमी तक चल सकती है। एसयूवी एडाप्टिव M सस्पेंशन, इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित डैम्पर्स और एक नई 48V सिस्टम के साथ आती है।

लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई BMW XM में गोल्ड ट्रीटमेंट के साथ एक काफी बड़ा, चमचमाता किडनी ग्रिल, एक स्प्लिट हेडलैम्प यूनिट, स्टैंडर्ड तौर पर मिलने वाले 21-इंच के व्हील्स, बड़े एयर इंटेक्स, स्लिम एल शेप की रियर लाइट्स, और ब्लैक के साथ लेटेस्ट जेनरेशन के एम स्पोर्ट्स ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं। ग्राहक 22-इंच या 23-इंच M लाइट अलॉय व्हील्स का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

फीचर्स
केबिन लेआउट iX और i4 के साथ साझा किया गया लगता है। पीछे की सीट को 'एम लाउंज' कहा जाता है, जिसमें बैठने वालों के आराम पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। यह 12.3-इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और लेटेस्ट आईड्राइव 8 सॉफ्टवेयर के साथ 14.9-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है। एसयूवी में ADAS टेक्नोलॉजी, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम मिलता है।