{"_id":"639465afbd5d430f825a3994","slug":"jeep-wrangler-4xe-63000-units-recalled-in-usa-due-to-possible-engine-shutdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jeep Wrangler Recall: जीप ने बुलाई रैंगलर एसयूवी की 63 हजार यूनिट्स, जानें इंजन में क्या आई खराबी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Jeep Wrangler Recall: जीप ने बुलाई रैंगलर एसयूवी की 63 हजार यूनिट्स, जानें इंजन में क्या आई खराबी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 10 Dec 2022 04:44 PM IST
सार
अमेरिकी कंपनी जीप ने रैंगलर एसयूवी की करीब 63 हजार यूनिट्स को रिकॉल किया है। जानकारी के मुताबिक एसयूवी के इंजन में खराबी के कारण कारों को वापस बुलाया गया है।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जीप ने अमेरिका में रैंगलर एसयूवी की करीब 63 हजार यूनिट्स को रिकॉल किया है। कंपनी ने किस परेशानी के सामने आने के बाद एसयूवी को वापस बुलाया है। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
क्या है परेशानी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अमेरिका में पेट्रोल इंजन वाले वैरिएंट्स को रिकॉल किया है। इन एसयूवी में इंजन अचानक बंद होने की परेशानी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर कोई कार चलाते समय कम पावर जनरेट करती है तो इससे सुरक्षा में समस्या आ सकती है। वाहन निर्माता के मुताबिक रैंगलर के 4xe मॉडल्स को वापस बुलाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन एसयूवी में परेशानी आ रही है। उन्हें 12 जनवरी 2023 के बाद रिकॉल के लिए जानकारी दी जाएगी। कंपनी की ओर से ग्राहकों को ई-मेल किया जाएगा। जिसके बाद ग्राहकों को नजदीकी सर्विस सेंटर पर अपनी एसयूवी को ले जाना होगा और तय समय के मुताबिक एसयूवी में आ रही परेशानी की जांच की जाएगी। जांच के दौरान अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो उसे ठीक किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ एसयूवी में पहले से यह परेशानी सामने आ रही थी। जिसके बाद ग्राहकों ने सर्विस सेंटर पर पैसे देने के बाद परेशानी को ठीक करवाया। ऐसे ग्राहक कंपनी से रिफंड ले सकते हैं।
एहतियाहत बरतते हुए कंपनी रैंगलर के 4xe मॉडल्स की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। यह रोक अस्थाई तौर पर लगाई गई है। जिससे ग्राहकों को बिना परेशानी के साथ एसयूवी मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।